राजनैतिक गतिविधि में भाग लेने वाले शिक्षक पर होगी कार्रवाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय अंडाबाडी के शिक्षक हसनैन आलम पर राजनैतिक गतिविधि में भाग लेने एवं किसी विशेष राजनैतिक दल के पक्ष में मंच से भाषण देने के मामले की जांच होगी.
विज्ञापन
किशनगंज.ठाकुरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय अंडाबाडी के शिक्षक हसनैन आलम पर राजनैतिक गतिविधि में भाग लेने एवं किसी विशेष राजनैतिक दल के पक्ष में मंच से भाषण देने के मामले की जांच होगी. डीईओ मोतिउर रहमान ने ठाकुरगंज बीईओ को जांच का आदेश दिया है. साथ ही संबंधित शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. मामले में डीईओ ने 24 घंटे के अन्दर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने का निर्देश बीईओ को दिया है. जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि मामले की शिकायत डीएम तुषार सिंगला से की गई थी जिसके बाद डीएम ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश डीईओ को दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










