ePaper

सिलीगुड़ी से छपरा आ रही यात्रियों से भरी बस किशनगंज में पलटी, एक महिला की मौत, 12 की स्थिति गंभीर

Updated at : 24 Mar 2025 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
kishanganj bus accident| A bus full of passengers coming from Siliguri to Chhapra overturned in Kishanganj, one woman died

किशनगंज में पलटी बस

Accident News: बिहार के किशनगंज में NH-27 पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. सिलीगुड़ी से छपरा आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बीच सड़क पर पलट गई. इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई.

विज्ञापन

Accident News: बिहार के किशनगंज जिले के लाहिल में रविवार देर रात NH-27 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. सिलीगुड़ी से छपरा जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बीच सड़क पर पलट गई. इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए.

रात में गूंजा जोरदार धमाका, मंजर देख सहमे लोग

रात 10 बजकर 12 मिनट पर जैसे ही बस डिवाइडर से टकराई, तेज धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गई. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए. चीख-पुकार के बीच किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया.

Also Read: दो देशों को जोड़ेगा बिहार का ये सिक्स लेन केबल पुल, पटना-वैशाली के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत हरकत में आई. घायलों को बंगाल और किशनगंज के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. चाकुलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में लग गई. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि बस चालक की लापरवाही या तकनीकी खराबी हादसे का कारण हो सकती है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन