दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
किशनगंज. किशनगंज महिला थाना की पुलिस ने शनिवार की रात को पोठिया थाना क्षेत्र से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित पोठिया निवासी फजलू बुधरा को गिरफ्तार किया है. आरोपित तीन महीने से फरार चल रहा था. पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध दिसम्बर माह 2023 में महिला थाने में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया था. तभी से आरोपी फरार चल रहा था. जिसके बाद अब महिला थाना की पुलिस को आरोपी के किशनगंज में रहने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










