67 प्रतिशत लाभुकों का हो पाया है आधार सीडिंग

Updated:
विज्ञापन
67 प्रतिशत लाभुकों का हो पाया है आधार सीडिंग

सर्वप्रथम जिले में आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 67.52 प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग हो पाया गया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज सर्वप्रथम जिले में आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 67.52 प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग हो पाया गया है. अभी भी 32.48 प्रतिशत लाभुकों का आधार सीडिंग किया जाना बाकी है. सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शत-प्रतिशत लाभुकों का अगले आदेश तक आधार सीडिंग कराना सुनिश्चित करें. समी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि यदि किसी राशन कार्ड में अंकित किसी सदस्य की आधार सीडिंग ईकेवाईसी निर्धारित समय पर नहीं की जाएगी, तो ऐसे सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी और ऐसे सदस्यों के विरूद्ध खाद्यान्न का लाभ लाभुक परिवार को नहीं दिया जाएगा. जिले में माह अगस्त, 2025 के खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत 69.18 प्रतिशत है. सभी प्रखण्डों में आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि खाद्यान्न वितरण में तेजी लाना सुनिश्चित किया जाय ताकि खाद्यान्न वितरण में जिला अव्वल रहे. माह अगस्त, 2025 में राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जन वितरण प्रणाली के गोदाम तक खाद्यान्न आपूर्ति शत-प्रतिशत किया गया है. नये राशन कार्ड के निर्गमन की समीक्षा में पाया गया कि अभी भी प्रपत्र क में 5901 आवेदन एवं प्रपत्र ख में 5131 आवेदन निष्पादन हेतु लंबित है. सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि लंबित आवेदन का निष्पादन अविलंब कराना सुनिश्चित किया जाय. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, किशनगंज, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम किशनगंज सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन