ePaper

3.16 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 16 Jun 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
3.16 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

3.16 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पौआखाली. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस लगातार जिले में मादक पदार्थों के सेवन और बिक्री करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है. इसी क्रम में शनिवार की देर शाम को पौआखाली थाने की पुलिस ने जियापोखर थाने की पुलिस और एसएसबी 19 वीं बटालियन कद्दूभीट्ठा के सहयोग से एक स्थानीय युवक को 3.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उमर फारुख उम्र 22 पिता जावेद खान को पौआखाली नगर के नूरी चौक स्थित नलजल की टंकी वाले स्थान से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. तलाशी के दौरान उसके पास से 3.16 ग्राम वजन में ब्राउन शुगर बरामद मिला है. गिरफ्तार युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस छापेमारी में स्थानीय बाजार का एक युवक भी धराया था जिनके पास से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नही होने के कारण उसे पीआर बॉन्ड पे छोड़ दिया गया है. वहीं जानकारी मिली है कि गिरफ्तार युवक बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट में मादक पदार्थों का धंधा करने वाले एक युवक से अक्सर मादक पदार्थ लाकर पौआखाली में अपने ग्राहकों को बेचता था जिसके लिए ग्राहकों से एडवांस में रुपए लिये जाते थें. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक मादक पदार्थ बेचता भी था और सेवन भी करता था. पुलिस की पूछताछ में कई जानकारियां सामने आई है जिसकी सत्यापन में पुलिस जुटी है जिसके आधार पर आने वाले समय में कार्रवाई संभव है. इस छापेमारी अभियान में पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा, जियापोखर थानाध्यक्ष बिकास कुमार और एसएसबी के पदाधिकारी जवान शामिल थें जिसकी स्थानीय जनप्रतिनिधियों प्रबुद्ध नागरिकों ने सराहना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन