श्रीराम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Updated at : 19 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं

विज्ञापन

किशनगंज शहर में आगामी श्रीराम नवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. श्रीराम सेना द्वारा इस वर्ष महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कस ली गई है. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शहर के सबसे प्राचीन श्मशान घाट काली मंदिर हलीम चौक में विशेष पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर किया गया. श्रीराम सेना के अध्यक्ष चंद्र किशोर राम ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 26 मार्च को श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा हलीम चौक स्थित श्मशान घाट काली मंदिर से प्रारंभ होकर खगड़ा और बस स्टैंड होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करेगी. शोभायात्रा का समापन गौशाला शिव मंदिर धाम में होगा, जहाँ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का भी पूर्ण सहयोग रहेगा. शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं. शोभा यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियां, भगवा झंडों और बैनरों से सजा शहर, सुसज्जित रथ और पारंपरिक वाद्य यंत्र रहेंगे. आयोजन की सफलता के लिए राजा पासवान, शिवा पासवान, रविंदर राम, कृष पासवान, अनिल पासवान, शिवा कुमार राम, विकास यादव, सूरज शर्मा, लक्ष्मण पासवान, अभय, सक्षम कुमार, प्रिंस राज समेत दर्जनों कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन