हिंदुओं पर अत्याचार बंद करे प्रशासन : गिरिराज िसंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

विवाद . सरकारी जमीन पर बन रहे मंदिर भवन के निर्माण पर प्रशासन ने पूर्व में लगायी थी रोक किशनगंज में हिंदू अल्पसंख्यक है. राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है, जिसे बरदाश्त नहीं करेंगे. किशनगंज : प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे गिरिराज सिंह बुधवार को खगड़ा […]
विज्ञापन
विवाद . सरकारी जमीन पर बन रहे मंदिर भवन के निर्माण पर प्रशासन ने पूर्व में लगायी थी रोक
किशनगंज में हिंदू अल्पसंख्यक है. राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है, जिसे बरदाश्त नहीं करेंगे.
किशनगंज : प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे गिरिराज सिंह बुधवार को खगड़ा के कालू चौक स्थित काली मंदिर पूजा के लिए पहुंचे. श्री सिंह के काली मंदिर पहुंचने से किशनगंज की राजनीति गरमा गयी. पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि किशनगंज में हिंदू अल्पसंख्यक हैं. राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है, जिसे बरदाश्त नहीं करेंगे. मंत्री के साथ रामकृपाल यादव व प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार भी थे.
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष काली पूजा के समय सरकार जमीन पर मंदिर निर्माण पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी. उस समय भी जम कर हंगामा हुआ था. उसके बाद से निर्माण कार्य बंद है. मंत्री ने एक दिन पूर्व ही पूजा-अर्चना की बात कही थी और बुधवार की सुबह वह पहुंचे. गिरिराज सिंह ने कहा कि यह मंदिर चार दशक से यहां स्थित है़ इस मंदिर को लेकर किसी से कोई विवाद भी नहीं है़ जिला प्रशासन जान-बूझ कर विवाद खड़ा कर रहा है़ प्रशासन काली मंदिर प्रकरण को देखे, अन्यथा अंजाम बुरा होगा़ मौके पर मौजूद डा प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार यहां मंदिर निर्माण कराये अन्यथा हम लोग मंदिर निर्माण के लिए तैयार है़ं ज्ञात हो कि इस मंदिर को लेकर सिर्फ इतना ही विवाद है कि यह मंदिर सरकारी जमीन पर है़ इस मुद्दे पर भी गिरिराज सिंह ने कहा कि दूसरे धर्मों के न जाने कितने धार्मिक स्थल सरकारी जमीन पर मौजूद है़ं उस पर एसडीएम को आपत्ति नहीं है, लेकिन हिंदुओं के मंदिर पर उन्हें आपत्ति है़ गिरिराज सिंह के कालू चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी़ प्रात: सात बजे से ही मंदिर के पास लोगों का पहुंचना आरंभ हो गया़ जब तक गिरिराज सिंह एवं अन्य नेता वहां पहुंचते तब तक महिलाएं बच्चे सहित सैकड़ों लोग वहां पहुंच चुके थे़ पूजा के बाद गिरिराज सिंह ने महिलाओं से बात की और कहा कि वे निर्भीक होकर पूजा-अर्चना करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




