दोपहर बाद नेताओं के लौटने का सिलसिला हो गया शुरू

किशनगंज : तीन दिनों तक एमजीएम मेडिकल कॉलेज सहित पूरा शहर भाजपामय हो गया था. एक से लेकर तीन मई के दो बजे अपराह्न तक पूरा एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में चहल-पहल थी लेकिन शाम होते-होते वीरानगी छा गयी. पुलिस छावनी में तब्दील रहे एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जिला अतिथि गृह से वीआइपी वाहन भी वापस […]
किशनगंज : तीन दिनों तक एमजीएम मेडिकल कॉलेज सहित पूरा शहर भाजपामय हो गया था. एक से लेकर तीन मई के दो बजे अपराह्न तक पूरा एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में चहल-पहल थी लेकिन शाम होते-होते वीरानगी छा गयी. पुलिस छावनी में तब्दील रहे एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जिला अतिथि गृह से वीआइपी वाहन भी वापस लौट गये. बीते कई दिनों से एमजीएम से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बागडोगरा एयरपोर्ट से अतिथियों को लाने और ले जाने का दौर जारी था.
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को काफी राहत मिली है. इसके साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली. बुधवार भोजन के बाद अतिथियों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा. बैठक में प्रदेश से आये भाजपा कार्यसमिति के सदस्य के अलावा विधायक, विधान पार्षद, सांसद और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सभी जिलाध्यक्षों ने भाग लिया था. उधर कार्यक्रम संयोजक व विधान पार्षद डा दिलीप कुमार जायसवाल ने अतिथियों को विदाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




