काउंसिलिंग नहीं होने की वजह से अभ्यर्थियों में रोष

Published at :28 Apr 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
काउंसिलिंग नहीं होने की वजह से अभ्यर्थियों में रोष

विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों का फंसा है मामला किशनगंज : जिला परिषद क्षेत्र स्थित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शिक्षक नियोजन के लिए काउंसिलिंग नहीं होने अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है. इसमें अभ्यर्थियों की काॅउंसिलिंग प्रतिष्ठा के लिये पांच अंक का अधिभार किसे दिया जाय. यह पत्र में स्पष्ट नहीं […]

विज्ञापन

विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों का फंसा है मामला

किशनगंज : जिला परिषद क्षेत्र स्थित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शिक्षक नियोजन के लिए काउंसिलिंग नहीं होने अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है. इसमें अभ्यर्थियों की काॅउंसिलिंग प्रतिष्ठा के लिये पांच अंक का अधिभार किसे दिया जाय. यह पत्र में स्पष्ट नहीं होने के कारणों से स्थगित कर दी गई है.
जबकि अन्य विषयों की काॅउंसिलिंग के साथ-साथ नियोजन भी कर दिया गया है. हालांकि बगल के अररिया, मुंगेर आदि जिलों में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के अभ्यर्थियों का नियोजन प्रक्रिया समाप्त भी हो गया है. लेकिन किशनगंज जिले में अब तक काॅउंसिलिंग नहीं हो पाया है.
क्या कहते हैं जिप अध्यक्षा
जिप अध्यक्षा रुकेया बेगम ने बताया कि सामाजिक विज्ञान और विज्ञान प्रतिष्ठा के लिये पांच अंक का अधिभार किसे दिया जाय, यह स्पष्ट नहीं है. इसलिए इन दोनों विषयों की काॅउंसिलिंग स्थगित है. इस संबंध में विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है. मार्गदर्शन मिलते ही नियोजन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन