पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अनसुलझी पहेली

पौआखाली : पौआखाली थाने में दर्ज चर्चित शकील अहमद हत्याकांड का मामला क्या वाकई हत्याकांड है या फिर महज एक सड़क दुर्घटना थी. इसको लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का परिजनों के अलावे सभी को बेसब्री से इंतजार था जो आ गई है. किन्तु पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी को चौका दिया है. क्योंकि पौआखाली पुलिस के […]
पौआखाली : पौआखाली थाने में दर्ज चर्चित शकील अहमद हत्याकांड का मामला क्या वाकई हत्याकांड है या फिर महज एक सड़क दुर्घटना थी. इसको लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का परिजनों के अलावे सभी को बेसब्री से इंतजार था जो आ गई है. किन्तु पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी को चौका दिया है. क्योंकि पौआखाली पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो बातें सामने आई है उसमें शकील अहमद की मौत की वजह का कोई एक स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है.
रिपोर्ट में शकील की मौत की वजह रोड ट्रैफिक एक्सिडेंड दर्शाया गया है.पुलिस के मुताबीक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शकील अहमद की मौत एक मजबूत चीज से सीधे टकराने या धक्का लगने से हुई है जिसमे शकील के सिर का हिस्सा, छाती और चेहरे की हड्डी टूटने और शरीर में घर्षण के निशान पाए गए हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहीं भी इस बात का साफ जिक्र नहीं किया गया है कि शकील की मौत संदेहास्पद है या कत्ल है.
हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट इस बात का अंतिम निर्णय नहीं है कि घटना की वास्तविकता क्या है? उधर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मामले में शामिल आरोपियों को राहत जरूर मिली है. लेकिन परिजन आज भी इस बात को मानने से इंकार कर रही है कि शकील की मौत महज एक सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश है, हत्या है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




