मुखिया पर कार्रवाई का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

खुलासा. मामला लौहागाड़ा पंचायत में राशि गबन का पंचायत के एक ही सड़क को अलग-अलग नाम से दर्शा कर अलग-अलग वित्तीय वर्ष में योजनाओं को पूर्ण दिखा कर लौहागाड़ा (दिघलबैंक) के मुखिया व पंचायत सचिव ने निकाल ली थी राशि. किशनगंज : एक ही सड़क को अलग अलग नाम दर्शा कर अलग अलग वित्तीय वर्ष […]
विज्ञापन
खुलासा. मामला लौहागाड़ा पंचायत में राशि गबन का
पंचायत के एक ही सड़क को अलग-अलग नाम से दर्शा कर अलग-अलग वित्तीय वर्ष में योजनाओं को पूर्ण दिखा कर लौहागाड़ा (दिघलबैंक) के मुखिया व पंचायत सचिव ने निकाल ली थी राशि.
किशनगंज : एक ही सड़क को अलग अलग नाम दर्शा कर अलग अलग वित्तीय वर्ष में योजनाओं को पूर्ण दिखा कर लौहागाड़ा (दिघलबैंक) के मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा राशि की निकासी कर गबन करने का मामला प्रकाश में आया है़ मामले को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी यशस्पति मिश्र ने मामले पर सुनवाई करते हुए अभिकर्ताओं से राशि वसूल करते हुए दोषी मुखिया एवं पंचायत सचिव के विरूद्ध 1 माह के भीतर कार्रवाई करने करने का निर्देश ग्रामीण विकास विभाग को दिया है़
क्या है मामला
परिवादी लोहागाड़ा कटहलबाड़ी निवासी वार्ड सदस्य मोजीनुर रहमान ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में वाद दायर करते हुए लोहागाड़ा मुखिया बहार अली पर आरोप लगाया कि एक ही योजना को अलग अलग वित्तीय वर्ष में बार बार दर्शा कर 8 लाख 60 हजार रूपये का गबन कर लिया है़ जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने मामले को लेकर ग्रामीण विकास विभाग को तलब किया़ ग्रामीण विकास विभाग के लेखा पदाधिकारी उपस्थित होकर बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है़ जांच करके ही कुछ बताया जा सकता है़ नंबर 1 योजना संख्या 1/14-14 पंचायत भवन कर मरम्मती एवं रंगाई पोताई कार्य में अभिकर्ता मुखिया लौहागाड़ा बहार अली द्वारा 1 लाख की निकासी गबन एवं कार्य प्रारंभ नहीं होना प्रमाणित हुआ है़
सरकारी राशि का हुआ दुरुपयोग
योजना संख्या 01/15-16 मलमली कलाम के घर से सिवेंद्र नदी तक पंचायत लोहागाड़ा में पीसीसी सड़क निर्माण पीएमजीएसवाई से हुआ़ स्थल में भिन्नता है़ सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है़ योजना संख्या 1/12-13 मेस अली से लादेन के घर तक ईंट सोलिंग, योजना संख्या 2/13-14 हब्बू से लादेन के घर तक ईंट सोलिंग कार्य लोहागाड़ज्ञ बीआरजीएफ से हुआ है़ लेकिन लादेन का घर नहीं होने से नाम बदल कर एह ही योजना में दो बार सरकारी राशि का निकासी, गबन की गयी है़ योजना संख्या 01/1-12 संपत लाल से पवन मुंशी के घर तक ईंट सोलिंग तालगाछ पीएमजीएसवाई से है
तथा भोपाल यादव के घर तक स्थल बदल कर अनियमितता की गयी है़ योजना संख्या 1/14-15 योजना संख्या 1/13-14 का अपूर्ण कार्य मकबूल मौलवी से असगर अली के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण में अंतिम कार्य बिंदु अंसार अली के घर का पता नहीं है जिससे मामला संदेहास्पद बनता है़ योजना संख्या 1/11-12 जानकी टोला आंगनबाड़ी कंद्र का भवन निर्माण किया गया है़ शौचालय एवं भवन की रंगाई पुताई नहीं कर वित्तीय अनियमितता की गयी है़
वहीं दूसरी ओर मकबूल से मैमुल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण योजना संख्या 1/15-16 गफुर से इरफान के घर तक, लोहागाड़ा पीसीसी सड़क निर्माण स्थल बदल कर एवं योजना का नाम बदल कर वित्तीय अनियमितता की गयी है़ इस तरह पारदर्शिता का पूर्ण अभाव योजना की सूचना पट्ट नहीं लगाना एवं अभिलेख नहीं दिखाना अभिलेख का प्रभार नहीं देना जैसे त्रुटियां जांच में उजागर हुई है.
जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने जारी का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




