नदी में नहाने के दौरान डूबा खलासी, लापता

Published at :02 Apr 2017 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में नहाने के दौरान डूबा खलासी, लापता

दुखद. अब तक नहीं मिला है सह चालक का शव पौआखाली : क्रवार की दोपहर करीब एक बजे पौआखाली थानाक्षेत्र के पवना बालू खदान में एक व्यक्ति के पानी में डूबने की खबर ने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है. हालांकि डूबने वाले व्यक्ति के लाश का देर शाम तक काफी जद्दोजेहद के […]

विज्ञापन

दुखद. अब तक नहीं मिला है सह चालक का शव

पौआखाली : क्रवार की दोपहर करीब एक बजे पौआखाली थानाक्षेत्र के पवना बालू खदान में एक व्यक्ति के पानी में डूबने की खबर ने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है. हालांकि डूबने वाले व्यक्ति के लाश का देर शाम तक काफी जद्दोजेहद के बाद भी पता नहीं चल पाया है. उधर घटना के दूसरे दिन पुलिस इंस्पेक्टर राज कुमार,पौआखाली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल,सुखानी थानाध्यक्ष सज्जाद आलम दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर महाजाल से काफी खोजबीन करवाने के बाद डूबने वाले व्यक्ति का जिंस पैंट बरामद किया है.
गौरतलब हो कि बीते शुक्रवार के दिन इस घटना में मनोज कुमार मंडल पिता सत्य नारायण मंडल निवासी मोहनिया,थाना पलासी जिला अररिया के उस वक्त पानी में डूबने की शंका जतायी जा रही है जब वे पवना बालू खादान वाले स्थान के करीब नहाने के दौरान कपड़े धो रहे थे.उसी दौरान बगल में नमाज से पहले वजू बनाते ट्रक चालक मो आलम ने प्रशासन को बताया
कि उनके सामने ही कपड़े धोने के दौरान ही उनके ट्रक का खलासी मनोज कुमार मंडल अचानक आंखों से ओझल हो गया. जिसकी सूचना तत्काल खादान में काम करने वाले मजदूरों व खादान मालिकों को देकर पानी में डूबने की शंका जाहीर की. जिसके बाद बालू खादान में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और तत्काल ही काफी खोजबीन की गयी. किंतु मनोज मंडल का कोई पता नहीं चल पाया.
उधर दूसरे दिन सुबह होते ही जब ट्रक खलासी मनोज के परिजन पौआखाली पहुंच कर मनोज कुमार मंडल की मांग खादान वाले से करने लगे.सूचना पाकर थानाध्यक्ष मुकेश मंडल मौके पे पहुंचे और स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए तत्काल इसकी सूचना सीओ ठाकुरगंज मो इस्माईल, पुलिस इंस्पेक्टर राज कुमार को देते हुए जाल मंगवाया और देर शाम तक नदी में खोजबीन करवाया जहां खलासी मनोज मंडल की लाश को बरामद करने में प्रशासन को कामयाबी नही मिल पायी है.
उधर इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की शंका जाहीर कर रहे है किन्तु हकीक़त क्या है यह तो खलासी मनोज मंडल की बरामदगी से ही सामने आएगा.खबर लिखे जाने तक खोजबीन जारी था और मौके पर एडीएम रामजी साह,सीओ मो इस्माईल, पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार, पौआखाली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल,सुखानी थानाध्यक्ष मो सज्जाद के अलावे प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुमार गणेश,स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि लल्लू मुखिया, पूर्व मुखिया इकरा नजमोद्दीन,पूर्व मुखिया सिकंदर आजम,पंसस प्रदीप सिन्हा सहित पानी में डूबने वाले व्यक्ति मनोज मंडल के परिजन एवम प्रखंड पलासी जिला अररिया के मुखिया प्रतिनिधि हारून रशीद भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन