जाप कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

Published at :30 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
जाप कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

किशनगंज : बीते 27 मार्च को जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह माननीय सांसद मधेपुरा राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पटना में पुलिस प्रशासन की ओर से बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया. इस घटना के बाद से सैकड़ों कार्यकर्ता अस्पताल में भरती हैं. उनकी हालत भी गंभीर बतायी […]

विज्ञापन

किशनगंज : बीते 27 मार्च को जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह माननीय सांसद मधेपुरा राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पटना में पुलिस प्रशासन की ओर से बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया. इस घटना के बाद से सैकड़ों कार्यकर्ता अस्पताल में भरती हैं. उनकी हालत भी गंभीर बतायी जा रही है. सरकार की इस सामंतवादी नीति के खिलाफ 29 मार्च को जिला मुख्यालय में जन अधिकार पार्टी की जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रो गुलरेज रौशन रहमान के नेतृत्व में विरोध सह काला दिवस मनाया गया.

जाप कार्यकर्ताओं ने कहा नीतीश सरकार तानाशाहीपूर्वक पार्टी के संयोजक व मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव की अवैध तरीके से गिरफ्तार कर लिया है. और उनके साथ बदसुलूकी की गयी. इसी के विरोध में जन अधिकार पार्टी ने बिहार के सीएम नीतीश का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भरे लहले में कहा कि यदि जपा संयोजक पप्पू यादव को अविलंब रिहाई की मांग की.
मांगें : जाप ने नीतीश सरकार से पांच मांगों को ले विधान सभा के घेराव का आयोजन किया गया था. मांगों में मख्य रूप से बेनामी संपत्ति के मामले की जांच कर संपत्ति जब्त की जाये. बीएसएससी प्रश्न पत्र घोटाले की सीबीआइ से जांच, दलित दामिनी सेक्स स्कैंडल की न्यायिक जांच, क्लिनिक एक्ट लागू करने, डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक तथा फीस निर्धारित करने आदि जनहित से जुड़ी मांगे शामिल थीं. इस कार्यक्रम में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यरूप से प्रदेश महासचिव प्रो मुसब्बिर आलम,जिला प्रधान महासचिव सह जिला प्रवक्ता जावेद प्रधान,युवा जिला अध्यक्ष फरहान आलम,युवा शक्ति जिला अध्यक्ष नासिक नादिर,बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष इखलाकुर रहमान,उपाध्यक्ष इसराइल आलम,युवा शक्ति जिला उपाध्यक्ष सागर आलम,युवा परिषद जिला सचिव ताज हसन,अलताफ अन्सारी,अलाउद्दिन मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन