बैंकों में रुपये की किल्लत से परेशानी

Published at :05 Mar 2017 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों में रुपये की किल्लत से परेशानी

ठाकुरगंज : प्रखंड के बैंकों में रुपये की किल्लत अभी भी बनी हुई है. दूर दराज से आये ग्रामीणों को घंटो लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लोटने को बाध्य होना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी वेसे व्यापारियों को हो रही है जो बैंकों से नकदी रकम निकाल कर विभिन्न लोगो को […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : प्रखंड के बैंकों में रुपये की किल्लत अभी भी बनी हुई है. दूर दराज से आये ग्रामीणों को घंटो लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लोटने को बाध्य होना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी वेसे व्यापारियों को हो रही है जो बैंकों से नकदी रकम निकाल कर विभिन्न लोगो को भुगतान करते है उन्हें बैंकों से नगदी नहीं मिलने के कारण अपने धंधे में विराम लगता नजर आने लगा है. इस बाबत ठाकुरगंज के दिलीप जैन, मो जमाल, कन्हैया महतो, मनोज कुमार

आदि ने बताया की स्टेट बैंक की ठाकुरगंज शाखा में उनका करेंट खाता है लेकिन पिछले एक सप्ताह से उन्हें नकदी नहीं मिल रही जिस कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है. वही बैंक सूत्रों की माने तो पिछले एक हफ्ते में मात्र 50 लाख रुपये ही बैंक को भेजा गया जबकि बैंक में नगद कारोबार और एटीएम को जोड़ दें तो प्रतिदिन लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की जरूरत पड़ती है ऐसे में ग्राहक प्रभावित होंगे ही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन