अगलगी में 100 से अधिक घर राख

Published at :04 Mar 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में 100 से अधिक घर राख

ठाकुरगंज (किशनगंज) : स्थानीय प्रखंड के भोगडाबर पंचायत के बाखोटोली गांव में शुक्रवार दोपहर के बाद अपराह्न 3 बजे अचानक आग से सौ से ज्यादा घर जल कर राख हो गये. अगलगी में लगभग 50 लाख रुपये के सामान जल गये. आग के कारण बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को नुक्सान हुआ है. आग की लपटें […]

विज्ञापन
ठाकुरगंज (किशनगंज) : स्थानीय प्रखंड के भोगडाबर पंचायत के बाखोटोली गांव में शुक्रवार दोपहर के बाद अपराह्न 3 बजे अचानक आग से सौ से ज्यादा घर जल कर राख हो गये. अगलगी में लगभग 50 लाख रुपये के सामान जल गये.
आग के कारण बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को नुक्सान हुआ है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देर रात तक आग व धुओं का गुब्बारा निकल रहा था. लोग चाह कर भी आग के करीब पहुंच नहीं पा रहे थे.
चिंगारी ने ले लिया विकराल रूप : नूर आलम के घर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गांव को जला कर राख कर दिया. आग इतनी भयावह थी की पूरा गांव इसके चपेट में आ गया. सुबह से ही चल रही पछिया हवा ने आग को और विकराल रूप धारण करने में सहयोग ही दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थाना की मिनी दमकल भी घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था. घटना की सूचना मिलते ही सीओ मो इस्माइल भी मौके पर पहुंच गये.
सभी ने मिल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सौ से भी अधिक घर राख हो गये. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल गाड़ी व स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने के दावों के घंटो बाद भी घरों के राख से धुआं निकल ही रहा था. अगलगी में किसी हताहत की खबर नहीं है. लेकिन लोगों के नकदी समेत जेवर व अनाज जलने की जानकारी मिली है. लोगों ने बताया कि यदि रात होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. आग के कारण स्थिति देर रात तक सामन्य नहीं हो पायी है. सीओ मो इस्माइल ने बताया कि लगभग 50 से अधिक घर जलने की संभावना है.
अंचल कर्मी की रिपोर्ट के बाद अग्रेतर कार्यवाई होगी. अंचलाधिकारी के अनुसार तत्काल सूखा राशन एवं प्लास्टिक दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है ताकि प्लास्टिक लगाकर पीड़ित किसी तरह रात काट सकें. उन्होंने बताया कि जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा. वही इस आग में मो अंसार, कलीमुद्दीन, कुरिमन, फैजुदीन, रहीमुद्दीन, रज्जाक, अलाउदीन, सफीर, जफीर,, मुख्तार, नूरजमाल, सकरुदीन, अजमल , आरिफ के घर पूरी तरह जल गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन