दूसरे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का अनशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. बदहाल सड़क व कटाव से ग्रामीण त्रस्त कनकई नदी के कटाव से बचाव की लगा रहे गुहार किशनगंज : एक ओर जहां राज्य सरकार सूबे में विकास की बयार बहने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत स्थित पत्थरघट्टी पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण कटाव की समस्या सड़क […]
विज्ञापन
परेशानी. बदहाल सड़क व कटाव से ग्रामीण त्रस्त
कनकई नदी के कटाव से बचाव की लगा रहे गुहार
किशनगंज : एक ओर जहां राज्य सरकार सूबे में विकास की बयार बहने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत स्थित पत्थरघट्टी पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण कटाव की समस्या सड़क की बदहाली पुल निर्माण आदि आवश्यक व मूलभूत सुविधाओं के लिये जद्दोजहद करने को विवश है़ं
नौकरशाहों, विधायकों एवं सांसद के समक्ष बार बार गुहार लगाने के बावजूद निराशा ही हाथ लगी तो विवश होकर पत्थरघट्टी पंचायत के ग्रामीण एवं पंचायत स्तर के प्रतिनिधि मंगलवार से जिला मुख्यालय में टाउन हॉल के समीप अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये है़ं धरना के दूसरे दिन दर्जनों ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे जिप सदस्य इस्लामुद्दीन ने बताया कि कनकई नदी की धारा परिवर्तित होने के कारण कई गांव पर कटाव का खतरा मंडरा रहा हैक कटाव रोकने के लिए कनकई नदी के तट में गुवालटोली से काशीबाड़ी तक बोल्डर पीचिंग
आवश्यक है़ इसके अलावे अली चौक पत्थरघट्टी से गुवालटोली होता हुआ मटियारी घाट तक पक्की सड़क का निर्माण, नया दोहरा पक्की सड़क से गुवाबाड़ी होता हुआ बेलाबाड़ी मोड़ तक पक्की सड़क एवं धार में पक्का पुल का निर्माण एवं कुढैली हाट से मटियारी घाट तक पक्की सड़क के बीच हुए दो जगह कटाव स्थल पर पुल का निर्माण की मांग शामिल है़ उन्होंने बताया कि उक्त सभी मांगों को बरसात से पहले पूरा करने संबंधी आवश्यक कार्रवाई नहीं करने तक धरना पर बैठे रहेंगे़ धरना पर दर्जनों ग्रामीण बैठे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




