एसएसबी जवानों व ग्रामीणों में झड़प, फायरिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2017 2:21 AM (IST)
विज्ञापन

पाठामारी (किशनगंज) : ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी गांव में मवेशी तस्करी को लेकर एसएसबी जवानों व ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. एसएसबी जवानों ने आत्मरक्षार्थ बल प्रयोग किया. हालांकि इसके बाद भी स्थिति बेकाबू होता देख जवानों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की. फायरिंग होते ही भगदड़ मच […]
विज्ञापन
पाठामारी (किशनगंज) : ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी गांव में मवेशी तस्करी को लेकर एसएसबी जवानों व ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. एसएसबी जवानों ने आत्मरक्षार्थ बल प्रयोग किया. हालांकि इसके बाद भी स्थिति बेकाबू होता देख जवानों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की.
फायरिंग होते ही भगदड़ मच गयी, जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गये. उधर, ग्रामीण जवानों पर टूट पड़े, जिसमें तीन जवान घायल हो गये और
एसएसबी जवानों व….
तीन को बंधक बना लिया.
एसएसबी 12वीं वाहिनी के सुखानी कैंप को भारी संख्या में मवेशी तस्करी किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही जवानों एक दल सालगुड़ी पहुंच तस्करी की मवेशियों को अपने कब्जे में लिया. इस दौरान ग्रामीण व जवानों के बीच कहासुनी होने लगी. बात बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप अख्तियार कर लिया. स्थिति बिगड़ता देख जवानों ने आत्मरक्षार्थ लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई ग्रामीण आंशिक रूप से घायल हो गये. आक्रोशित लोगों ने भी एसएसबी जवानों की जम कर पिटाई कर दी और तीन जवानों को बंधक बना लिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पौआख़ाली ठाकुरगंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया और एसएसबी के खिलाफ जम कर नारेबाजी करने लगे.
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पौआखाली, बहादुरगंज और सुखानी के अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाये गये एसएसबी के तीनों जवान सत्य राय, कृष्णा राय और अनंत राम को पुलिस ने मुक्त करा लिया. वहीं जवानों द्वारा की गयी लाठीचार्ज में घायल सालगुड़ी निवास मुन्नी बेगम, पति नूर आलम ने एसएसबी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ जवान घर में घुस कर जबरन मवेशी को तस्करी का बताते हुए ले जाने लगे, जिसका विरोध करने पर जवानों ने मेरे साथ मारपीट की और छेड़छाड़ की.
पीड़ित महिला एसएसबी जवानों के खिलाफ सुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा रही है.
हाल के दिनों में ही अगर गौर किया जाये तो मवेशी तस्करी को लेकर एसएसबी और ग्रामीणों के बीच कई बार झड़प हो चुकी है. कुर्लीकोर्ट थाना अंतर्गत धर्मकांटा के समीप ग्रामीणों व जवानों के बीच मारपीट के क्रम में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसमें तस्करों द्वारा जवान का हथियार भी छीन लिया था. खटखटी, कादोगांव में ऐसी घटना घट चुकी है जो चिंता का विषय है.
जारी रहेगा एसएसबी का अभियान : घटना के संबंध में 12वीं बटालियन के सेना नायक कुमार सुंदरम ने कहा कि तस्करों के खिलाफ एसएसबी का अभियान जारी रहेगा. सीमा पर किसी भी सूरत में तस्करी को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जवानों ने आत्मरक्षार्थ दो राउंड हवाई फायरिंग की है. तस्करों द्वारा जवानों पर हमला किया गया, जिसमें तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल जवानों के बयान पर दोषी लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जायेगा, जिसकी प्रक्रिया जारी है.
फायरिंग के बाद ग्रामीणों के बीच मची भगदड़
ग्रामीणों ने की जवानों की पिटाई तीन जवानों को बनाया बंधक
जवानों ने आत्मरक्षा में चलायी दो
राउंड गोली
तीन जवान सहित कई ग्रामीण घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




