दो बाइक सवार घायल

Published at :16 Feb 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक सवार घायल

ठाकुरगंज : बुधवार देर शाम टीटीजे पथ पर नुनधरा बस्ती के समीप तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमे एक को चिंताजनक हालत में किशनगंज रेफर कर दिया गया वही दूसरे घायल का इलाज ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है . घटना के वक्त प्रत्यक्षदर्शियों ने […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : बुधवार देर शाम टीटीजे पथ पर नुनधरा बस्ती के समीप तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमे एक को चिंताजनक हालत में किशनगंज रेफर कर दिया गया वही दूसरे घायल का इलाज ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है . घटना के वक्त प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मोटर साइकिल बहुत ज्यादा तेज रफ्तार में थी जिस कारण ओदरा गुडी और नुनधरा स्कूल के पास मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क के किनारे गड्ढे

में गिर गयी जिससे मोटर साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हुआ . घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष राजेश तिवारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल छोटू कुमार राय को घटनास्थल से ही पुलिस के वाहन से किशनगंज भेज दिया वही अन्य घायल विक्रम कुमार राय पिता जयकांत मंडल को ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियो नें बताया की मोटर साइकिल बहुत तेज रफ़्तार में थी और चालक ने हेलमेट नहीं पहन कर उसे गाड़ी में लटकाया हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन