शादी का प्रलोभन दे किया यौन शोषण

Published at :23 Jan 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन दे किया यौन शोषण

पीड़िता ने महिला थाने में दिया आवेदन दिघलबैंक : शादी का प्रलोभन देकर एक लड़का पिछले आठ माह से लड़की का यौन शोषण किया. लड़की ने जब लड़का पर शादी का दबाव बनाया तो लड़का के परिवार वालों ने लड़की के साथ की मारपीट भी की. घटना दिघलबैंक थाना क्षेत्र के टप्पू गांव की है. […]

विज्ञापन

पीड़िता ने महिला थाने में दिया आवेदन

दिघलबैंक : शादी का प्रलोभन देकर एक लड़का पिछले आठ माह से लड़की का यौन शोषण किया. लड़की ने जब लड़का पर शादी का दबाव बनाया तो लड़का के परिवार वालों ने लड़की के साथ की मारपीट भी की. घटना दिघलबैंक थाना क्षेत्र के टप्पू गांव की है. पीड़ित लड़की ने महिला थाना किशनगंज में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है. पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके घर के पड़ोस का लड़का सरस कुमार गणेश, पिता माणिक चंद्र गणेश ने करीब आठ माह पूर्व अपने प्रेम जाल में फंसा कर तथा शादी का प्रलोभन देकर मेरे इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब भी मैं शादी की बात करती तो टाल मटोल करता.
तंग होकर मैं अपने माता-पिता को सारी बात बतायी. मेरे माता-पिता एवं अन्य ग्रामीणों के साथ सरस कुमार गणेश के घर 23 दिसंबर को गये और इस बात की शिकायत की. तब सरस के माता-पिता तथा अन्य रिश्तेदारों ने मेरे पिता को भरोसा दिलाया कि आप चिंता न करें, दोनों की जल्द ही शादी करवा देंगे. इस विश्वास पर हमारे माता-पिता घर लौट आये. चार जनवरी को मालूम हुआ कि सरस कुमार को उसके पिता ने बाहर भेज दिया. उसी दिन शाम को जब हम लोगों ने उनके पिता से पूछा की शादी की बात कर आप लड़का को कहां भगा दिये. ग्रामीणों ने दबाव बनाया कि लड़का को बुलाइये और अपने बहू को घर में रखिये. मेरे अपने मुझे लड़का के घर में छोड़ कर चले आये. थोड़ी देर बाद लड़का के परिवार वाले मानिक चन्द गणेश, जीतन गणेश, राधा देवी, प्रीति देवी, सुधा देवी सभी भद्दी-भद्दी गाली-गलौज देते हुए मुझे बुरी तरह से मारने-पीटने लगे. हल्ला सुन कर समाज के लोगों ने बीच बचाव किया और कहा कि पंचायत कर मामले को सुलझाया जायेगा. मगर पंचायत में लड़का पक्ष नहीं आया, जिस कारण महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन दिये पांच दिन हो गये हैं अभी तक पुलिस द्वारा कोई करवाई नहीं की गयी है.
क्या कहती हैं महिला थानाध्यक्ष
महिला थानाध्यक्ष ने दूरभाष पर बताया कि इस संबंध में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन