ट्रक के साथ 930 लीटर शराब जब्त, चालक व खलासी गिरफ्तार

ट्रक के साथ 930 लीटर शराब जब्त, चालक व खलासी गिरफ्तार
गलगलिया. गलगलिया थाना अंतर्गत बिहार-बंगाल सीमा पर तैनात गलगलिया थाना पुलिस ने गुरुवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में लगभग 929.88 लीटर शराब के साथ वाहन चालक व खलासी को हिरासत में लिया है. इस दौरान एक ट्रक भी जब्त किया गया. तस्करों में 36 वर्षीय रंजीत महतो व 25 वर्षीय चन्दन कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से बिहार के गलगलिया थाना होकर विदेशी शराब की बड़ी खेप तस्करी की योजना है. इसके मद्देनज़र गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर गलगलिया बस स्टैंड के समीप कार्रवाई की गयी. पुलिस ने दोनों आोपितों को न्यायिक हिरासत में किशनगंज भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










