बाइक रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

Published at :19 Jan 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

गलगलिया : बिहार में मद्य निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही आगामी 21 जनवरी को मानव शृंखला में भाग लेने हेतु मोटर साइकिल रैली का आयोजन बुधवार को किया गया. रैली में मौजूद शिक्षक, कर्मियों व अन्य लोगों ने गलियों व मोहल्लों में भ्रमण कर स्लोगन के माध्यम से शराब बहिष्कार के लिए […]

विज्ञापन

गलगलिया : बिहार में मद्य निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही आगामी 21 जनवरी को मानव शृंखला में भाग लेने हेतु मोटर साइकिल रैली का आयोजन बुधवार को किया गया. रैली में मौजूद शिक्षक, कर्मियों व अन्य लोगों ने गलियों व मोहल्लों में भ्रमण कर स्लोगन के माध्यम से शराब बहिष्कार के लिए लोगों को जागरूक किया. ठाकुरगंज के डीडीसी मार्केट से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी़ मोटरसाइकिल रैली ठाकुरगंज होते हुए मध्य विद्यालय चुरली गुड़ी पहुंची,

जहां उपस्थित पदाधिकारी एवं विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास किया़ चुरली गुड़ी विद्यालय के बाद मोटरसाइकिल रैली उत्क्रमित मध्य विद्यालय निंबूगुड़ी मध्य विद्यालय गलगलिया के साथ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पहुंच कर पदाधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास किया़ मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व वरीय उपसमाहर्ता रामाशंकर, ने किया़ रैली में ठाकुरगंज बीडीओ गनौर पासवान,

सीओ मो इस्माइल, शिक्षक सकल देव पासवान, अमर कुमार राय, तपेश वर्मा, चंद्र शेखर, अर्जुन कुमार सिंह, नजरूल बारी, मो अफजल हुसैन, मो मुरसलीन, भीम रजक, राजेश कुमार, गणेश चंद्र साह, राजीव जायसवाल के साथ दर्जनों शिक्षक के साथ-साथ कर्मी मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन