11 माह से सेविका को नहीं मिला मानदेय

दिघलबैंक : महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को वेतन के लाले पड़े हुए हैं. प्रखंड में 11 माह से आंगनबाड़ी सेविका व छह माह से सहायिकाओं को मानदेय नहीं मिला है, जिस कारण ये सभी भूखमरी की कगार में पहुंच गये हैं. विभाग के अधिकारी वर्ग को प्रतिमाह समय […]
दिघलबैंक : महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को वेतन के लाले पड़े हुए हैं. प्रखंड में 11 माह से आंगनबाड़ी सेविका व छह माह से सहायिकाओं को मानदेय नहीं मिला है, जिस कारण ये सभी भूखमरी की कगार में पहुंच गये हैं. विभाग के अधिकारी वर्ग को प्रतिमाह समय पर वेतन मिल रहा है. बताया जा रहा है कि मानदेय वितरण के लिए लागू की गयी नयी नीति जी का जंजाल बन गया है. राशि नहीं मिलने से सेविका-सहायिकाओं के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया. प्रत्येक माह लाखों रुपए मानदेय वितरित होता है. मगर इन कर्मियों को मानेदय कब तक मिलेगा, इसका जवाब स्थानीय अधिकारियों के पास भी नहीं है. प्रखंड में दो प्रकार की आंगनबाड़ी संचालित हैं, एक बड़ी व दूसरी मिनी केंद्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




