जाम हटाने को तैयार नहीं थे आक्रोशित उचित मुआवजे की शर्त पर हुए राजी

Published at :22 Dec 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
जाम हटाने को तैयार नहीं थे आक्रोशित  उचित मुआवजे की शर्त पर हुए राजी

बहादुरगंज : बहादुरगंज पीएचसी के सामने 3-4 घंटे बाद फिर से मृतक गोविंद राय के शव को साथ लेकर घटना स्थल पर लौटे आक्रोशित लोग स्थानीय अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के विरुद्ध मुख्य सड़क से जाम हटाने को तैयार नहीं थे़ आक्रोशित लोगों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण युवक की […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : बहादुरगंज पीएचसी के सामने 3-4 घंटे बाद फिर से मृतक गोविंद राय के शव को साथ लेकर घटना स्थल पर लौटे आक्रोशित लोग स्थानीय अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के विरुद्ध मुख्य सड़क से जाम हटाने को तैयार नहीं थे़ आक्रोशित लोगों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण युवक की जान गयी है, अन्यथा उसे बचाया जा सकता था़

मौके पर मौजूद लोग दोषी चिकित्सक के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई किये जाने की मांग कर रहे थे. उधर सूचना पर पहुंचे एसडीओ मो शफीक ने घटना पर परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषी पाये जाने पर संबंधित चिकित्सक पर प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी़ इससे पहले उन्होंने भीड़ के बीच परिजनों को आश्वस्त किया कि मृत युवक के परिवारजनों को यथोचित सरकारी सहायता भी दिलायी जायेगी़ इस आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को तैयार हो गये. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आफताब आलम ने एंबुलेंस मंगा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया.
इस दौरान स्थानीय बीडीओ शशि भूषण सुमन, सीओ सहदुल हक, पुलिस इंस्पेक्टर संधीर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष आफताब अहमद के अलावे जाप के प्रदेश महासचिव प्रो मुसब्बीर आलम, नप अध्यक्ष मुजतबा अनवर राही सहित पुलिस प्रशासन के कई पदाधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे रहे़ मामले की बाबत पूछे जाने पर एसडीओ शफीक आलम ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की जांच की जायेगी एवं दोषी लोगों पर कार्रवाई की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन