हटिया में जमा कूड़े का ढेर बना सिरदर्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी . दुकानों में हो रहा है सीलन पैदा कुछ माह पूर्व ठाकुरगंज हटिया में जमा आधा दर्जन कूड़े के ढेर नगर पंचायत द्वारा हटवाये गये थे, पर अब भी एक-दो ढेर मौजूद हैं. ठाकुरगंज : ठाकुरगंज हटिया में जमा कूड़े के ढेर दुकानदारों की मुसीबत का कारण बन रहे है. पूरे बाजार का कूड़ा […]
विज्ञापन
परेशानी . दुकानों में हो रहा है सीलन पैदा
कुछ माह पूर्व ठाकुरगंज हटिया में जमा आधा दर्जन कूड़े के ढेर नगर पंचायत द्वारा हटवाये गये थे, पर अब भी एक-दो ढेर मौजूद हैं.
ठाकुरगंज : ठाकुरगंज हटिया में जमा कूड़े के ढेर दुकानदारों की मुसीबत का कारण बन रहे है. पूरे बाजार का कूड़ा जमा होकर बगल के दुकानों में सीलन पैदा कर रहा है.
हालांकि कुछ माह पूर्व ठाकुरगंज हटिया में जमा आधा दर्जन कूड़े के ढेर नगर पंचायत द्वारा हटवाये गए थे परन्तु अब भी एक दो ढेर मोजूद हैं. इस बावत प्रभावित व्यापारियों बनवारी अग्रवाल, प्रदीप गाडोदिया, छोटे मियां आदि ने बताया की उनके दूकान के पीछे बाजार के दुकानों से निकलने वाला कूड़ा तो फेंका ही जाता है पूरे हटिया की गंदगी भी यही जमा की जाती है. इन दुकानदारों के अनुसार कूड़े का निपटारा यहां से कूड़ा उठाने के बदले कूड़े को जला कर किया जाता है.
जिससे प्रदूषण तो फैलता ही है कूड़ा वहीं रह कर सड़ जाता है जो धीरे धीरे सटी हुई दुकानों के लिए बर्बादी का कारण बनता जा रहा है. इस बावत नगर की मुख्य पार्षद बेबी देवी ने बताया की पिछले दिनों ही हटिया ठाकुरगंज नगर पंचायत के अंदर आने के बाद पूरी हटिया की सफाई करवाई गई थी परन्तु कुछ जगहों पर वाहन नहीं जा पाया इस लिए सफाई नहीं हो पाई. जल्द ही बाकी जगहों की सफाई करवा कर समस्या का हल निकला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




