नववर्ष पर शराब खपाने की हो रही तैयारी

किशनगंज : नये साल का ‘जश्न’ मनाने को लेकर शराब माफिया अभी से सक्रिय हो गए हैं. अवैध शराब कारोबारी नेपाल व बंगाल से तस्करी कर जिले में शराब ला रहे हैं. वे नये साल के जश्न को देखते हुए शराब का स्टॉक कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो बिहार में लागू शराबबंदी को […]
किशनगंज : नये साल का ‘जश्न’ मनाने को लेकर शराब माफिया अभी से सक्रिय हो गए हैं. अवैध शराब कारोबारी नेपाल व बंगाल से तस्करी कर जिले में शराब ला रहे हैं. वे नये साल के जश्न को देखते हुए शराब का स्टॉक कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो बिहार में लागू शराबबंदी को देखते हुए नये साल में शराब को दोगुने एवं तिगुने दामों पर बेचने की तैयारी चल रही है. जिसका ताजा उदाहरण पिछले दो-तीन दिनों पूर्व जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के खेत में लावारिस स्थिति में दो खाद की बोरी में बरामद नेपाली मार्का शराब की बोतलें हैं. इसके एक दिन बाद शुक्रवार को टेढ़ागाछ पुलिस रात्रि गश्ती के दौरान शराब से भरी सफेद रंग की मारुति कार को भोजपुर ईट भट्टा के पास पकड़ लिया था. जिसमें 171 नेपाली शराब की बोतले बरामद हुई थी.
जबकि, अधिकांश जगहों पर शातिर धंधेबाज हर बार चकमा देकर फरार हो जाते हैं. जिले में कोई भी ऐसा दिन नहीं है, जहां आए दिन शराब एवं शराबी पुलिस एवं उत्पाद विभाग की गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं. इससे पूर्व नौ दिसंबर को किशनगंज पुलिस ने भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद की थी. बस स्टैंड के समीप चार पहिया वाहन के तलाशी के क्रम में रम 180 बोतल तथा व्हीस्की एक लीटर मात्रा वाली 20 कार्टून बरामद हुई थी. इसी दिन उत्पाद विभाग की टीम ने ई रिक्शा के सीट के नीचे से 101 बोतल बंगाल निर्मित अवैध देशी शराब को जब्त किया था. यहां बता दें कि जिले के टेढ़ागाछ, दिघलबैंक, ठाकुरगंज प्रखंड नेपाल सीमा से आबद्ध है जबकि किशनगंज और पोठिया प्रखंड बंगाल से सटे होने के कारण नेपाली और बंगाल निर्मित शराब का खेप लाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




