बिहार : किशनगंज में विदेशी शराब के 28 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार

Published at :09 Dec 2016 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : किशनगंज में विदेशी शराब के 28 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार

किशनगंज : बिहारके किशनगंज में पुलिस ने आज एक बस स्टैंड के पास से भारत में बनी विदेशी शराब के 28 कार्टन को जब्त कर लिया है. इस संबंध में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने कहा कि मुखबिरी मिलने पर पुलिस ने कस्बे के बस स्टैंड पर […]

विज्ञापन

किशनगंज : बिहारके किशनगंज में पुलिस ने आज एक बस स्टैंड के पास से भारत में बनी विदेशी शराब के 28 कार्टन को जब्त कर लिया है. इस संबंध में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने कहा कि मुखबिरी मिलने पर पुलिस ने कस्बे के बस स्टैंड पर छापा मारा. जहां से इसने पिकअप वैन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और विदेशी शराब के 28 कार्टन जब्त किये गये.

गिरफ्तार कियेगये व्यक्ति की पहचान बिरजू मंडल के रूप में की गयी है और वह पटना का रहने वाला है. हालांकि पिकअप वैन का ड्राइवर भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन