ePaper

निश्चय यात्रा का तीसरा चरण : किशनगंज में बोले CM नीतीश, शराबबंदी के बाद लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी

Updated at : 08 Dec 2016 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
निश्चय यात्रा का तीसरा चरण : किशनगंज में बोले CM नीतीश, शराबबंदी के बाद लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी

किशनगंज : निश्चय यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिनआज किशनगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार को नयी ऊंचाई पर पहुंचाना चाहते हैं. हमारा इतिहास गौरवशाली है. हमलोगों का रास्ता है न्याय के साथ विकास. समाज के हर तबके का उत्थान. इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिये. सीएम नीतीश […]

विज्ञापन

किशनगंज : निश्चय यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिनआज किशनगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार को नयी ऊंचाई पर पहुंचाना चाहते हैं. हमारा इतिहास गौरवशाली है. हमलोगों का रास्ता है न्याय के साथ विकास. समाज के हर तबके का उत्थान. इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिये. सीएम नीतीश ने आगे कहा कि बिहार में हमने शराबबंदी को लागू किया. इसका बेहतर परिणाम दिखने लगा है. लोगों का जीवन-स्तर बदल रहा है.

मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी के सात माह के बाद जो आंकड़े हैं, वह बताते हैं कि एक ओर अपराध में कमी आयी तो दूसरी ओर लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी. हालांकि सीएम ने लोगों व सभा में मौजूद जीविका की दीदियों से सचेत रहने की अपील की. सीएम ने लोगों से 21 जनवरी को आयोजित होनेवाले मानव शृंखला में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की.

सीएमनीतीश ने कहा कि पिछले साल महिलाओं के एक सम्मेलन में महिलाओं ने आवाज लगायी कि शराब बंद कीजिये. हमने कहा सत्ता में आये तो बंद कर देंगे. आते ही शराबबंदी का ऐलान कर दिया. आज शराबबंदी से गांव का माहौल बदल गया है. कुछ लोगों को छोड़ सारे लोग प्रसन्न हैं. गांव का वातावरण बदल गया है. अब पूरी शांति है, जिसके पति शराब पीते थे, अब सब्जी खरीद कर लाते हैं. यह सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद पड़ी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी के पक्ष में जो माहौल है, उसे संकल्प व्यक्त करने के लिए दो माह तक अभियान चलायेंगे. 21 जनवरी को शुरुआत होगी. पूरे बिहार में मानव शृंखला बनायी जायेगी. 45 मिनट के लिये हाथ में हाथ मिला कर खड़े रहेंगे. हर जिले के अंदर भी हम शृंखला बनायेंगे. दो करोड़ लोग भाग लेंगे. यह दुनिया का रिकार्ड बनेगा. दुनिया देखेगी कि बिहार कितना जागरूक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन