लिंक फेल रहने से हुई परेशानी

Published at :14 Nov 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
लिंक फेल रहने से हुई परेशानी

ठाकुरगंज : केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद उन नोटों को बदलने के लिए रविवार को बैंकों और डाकघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह होते ही बैंकों के सामने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कोई अपने नोट बदलवाना चाहता था तो कोई अपने खाते […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद उन नोटों को बदलने के लिए रविवार को बैंकों और डाकघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह होते ही बैंकों के सामने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कोई अपने नोट बदलवाना चाहता था तो कोई अपने खाते में राशि जमा करवाना चाहता था.

हालाकि बैंक सुबह आठ बजे से खुलने की घोषणा सरकार ने की थी पर ठाकुरगंज में स्टेट बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ोदा की शाखा सुबह 10 बजे खुली तब तक बैंकों के सामने सैकड़ों की भीड़ जमा हो चुकी थी. वही बैंक के खुलने तक ठाकुरगंज थाना की पुलिस और एसएसबी जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथो में सभाल ली थी. शुरुआत में केवल 10 – 10 लोगों को ही बैंक के अन्दर जाने की अनुमति दी गई परन्तु धीरे धीरे भीड़ बढती देख बैंक का गेट खोल दिया गया. बताते चले बड़े नोटों पर प्रतिबंध के बाद गुरुवार को इन रुपये को बदलने का पहला दिन था . इसके लिए बैंकों व डाकघरों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि बैंकों में इसके लिए खास व्यवस्था की गई है.

बैंकों और डाकघरों में नोटों को बदलने के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए गए थे. परंतु अधिक भीड़ होने के कारण लोगों को नोट बदलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है. नोटों को बदलने के लिए एक फॉर्म भरा जा रहा है तथा लोग पहचान-पत्र दे रहे हैं. स्टेट बैंक की ठाकुरगंज शाखा में महिलाओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई थी.
नहीं मिले 500 और 2000 के नए नोट : सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों को प्रतिबंधित करने के बाद गुरुवार से हर बैंकों में 500 और 2000 के नए नोट उपलब्ध करवाने की घोषणा तो की गई थी परन्तु ठाकुरगंज के किसी भी बैंक में ये नोट उपलब्ध नहीं थे. अलबत्ता 100 के नोट ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए जा रहे थे. उधर लिंक फेल रहने से कतार में खड़े लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. इसक्रम में कतार पर खड़े लोग आपस में ही उलझते देखे गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन