बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत 13 यात्री घायल

किशनगंज : राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर फरिंगगोला स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट के समीप सिलीगुड़ी से कुशेश्वर स्थान जा रही जगदंबा बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी. इसमें दो की मौत हो गयी और 13 यात्री घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इसमें एक की गंभीर […]
किशनगंज : राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर फरिंगगोला स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट के समीप सिलीगुड़ी से कुशेश्वर स्थान जा रही जगदंबा बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी. इसमें दो की मौत हो गयी और 13 यात्री घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इसमें एक की गंभीर हालात को देखते हुए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया.
मृतकों में बस चालक बेगूसराय निवासी राम कुमार यादव व बस यात्री दरभंगा निवासी नामदेव यादव शामिल हैं. घायलों में सिलीगुड़ी निवासी जरीना खातून, अंजर खान, मो नन्हें, सीजो खातून, राजेश जायसवाल, पूनता जायसवाल, अनंत जायसवाल, संतोष कुमार साहा, सहरसा निवासी ओम प्रकाश गुप्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




