शहर के बैंकों में लगी रही ग्राहकों की भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी .ग्रामीण क्षेत्रों में नोट नहीं पहुंचने से अफरा-तफरी किशनगंज : 000 और 1000 की नोटों की वापसी व जमा के लिए शनिवार को भी बैंकों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही. शहर के अधिकांश बैंकों में एक जैसा हाल दिखा. ग्राहक अहले सुबह ही बैंक आ पहुंचे. जबरदस्त भीड़ से कई जगहों पर अव्यवस्था […]
विज्ञापन
परेशानी .ग्रामीण क्षेत्रों में नोट नहीं पहुंचने से अफरा-तफरी
किशनगंज : 000 और 1000 की नोटों की वापसी व जमा के लिए शनिवार को भी बैंकों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही. शहर के अधिकांश बैंकों में एक जैसा हाल दिखा. ग्राहक अहले सुबह ही बैंक आ पहुंचे. जबरदस्त भीड़ से कई जगहों पर अव्यवस्था का माहौल भी दिखायी दिया. बैंकों में अतिरिक्त स्टाफ व काउंटर की व्यवस्था रही. ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में नये नोट न आने से लोग मायूस दिखे, वहीं दुकानों व बाजारों में ग्राहकों का टोटा देखने को मिला. शहर के एसबीआइ,
बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक में देर शाम तक लंबी कतार लगी रही. हजारों लोगों ने पांच सौ और एक हजार रुपये कीमत वाले नोटों को बदलने के साथ जमा भी कराया. शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैंकों में रही ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही. शहर के एसबीआइ को छोड़ अन्य बैंकों में लेन-देन में लोगों को काफी परेशानी हुई. केकेजीबी शाखा कैलटैक्स चौक में शनिवार को नोट नहीं बदला गया जबकि जमा लिया गया.
दूसरी कैलटैक्स चौक स्थित एक्सिस बैंक का शटर 5:30 बजे गिरा दिया गया.
जिससे लाइन में लगे लोगों और गार्ड के बीच काफी नोक-झोक भी हुई, जबकि एक्सीस बैंक का एटीएम केंद्र आज तक नहीं खुला है. यूनियन बैंक के प्रबंधक ने कहा कि आज नोट बदलने का काम नहीं हुआ है. क्योंकि हमारे पास नोट ही नहीं है. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी दिक्कतों व नोट नहीं पहुंचने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
गांवों में विशेष काउंटर की मांग :कोचाधामन. 500-1000 के नोट बंद करने का फैसला होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है. जदूय विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद गांवों में विशेष काउंटर लगाने की मांग की है. गांवों में काउंटर खुलने से आम जनता, ग्रामीणों व किसानों को परेशानी से बचाने के लिए ये काउंटर उनकी सहायता की दृष्टि से स्थापित किये जाने चाहिए.
बीइओ ने कई विद्यालयों का किया निरीक्षण: गलगलिया. ठाकुरगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिलीप कुमार मंडल ने प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया़ गलगलिया स्थित मध्य विद्यालय गलगलिया में चल रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया एवं कई दिशा निर्देश भी दिये.
श्री मंडल ने मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियोजित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को निर्देश दिया कि मूल्यांकन कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें. इसके अलावे नेंगड़ाडुबा स्थित मदरसा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेंगड़ाडुब्बा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भातगांव एवं प्राथमिक विद्यालय भातगांव 2 का भी निरीक्षण किया़ श्री मंडल ने मध्य विद्यालय चुरली का भी निरीक्षण किया़ निरीक्षा के दौरान बीआरपी एजाज अनवर मौजूद थे़ गलगलिया मध्य विद्यालय में मूल्यांकन कार्य के निरीक्षण के दौरान समन्वयक विनोद कुमार, शिक्षक शंभु प्रसाद, अमरनाथ नायक, विकास कुमार, अमर कुमार राय, सूर्य नारायण मंडल आदि शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे़
पौआखाली प्रतिनिधि के अनुसार, फूलबारी चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का लिंक शुक्रवार के दोपहर 12 बजे से स्थापित हो जाने के बाद ग्राहकों की परेशानी कम होने लगी है. ग्राहक आराम से शुक्रवार के दिन 500 और 1000 का नोट जमा करते दिखे. गौरतलब हो कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में गुरुवार के दिन भर लिंक फेल रहने के कारण अपने पैसों को जमा नहीं करा सके थे. उधर बैंककर्मियों के मुताबिक आज भी बैंक में नये नोट उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्राहकों को पैसे वापस नहीं लौटा सके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




