एमबीआइटी के छात्रों को दी गयी बीआरसीसी योजना की जानकारी

Published at :11 Nov 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
एमबीआइटी के छात्रों को दी गयी बीआरसीसी योजना की जानकारी

कार्यशाला में बीआरसीसी के जरिये संचालित योजनाओं की दी गयी जानकारी फारबिसगंज : गुरुवार को स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज एमबीआइटी परिसर में बीआरसीसी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में मौजूद कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार के इस योजना के संबंध में विस्तार […]

विज्ञापन

कार्यशाला में बीआरसीसी के जरिये संचालित योजनाओं की दी गयी जानकारी

फारबिसगंज : गुरुवार को स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज एमबीआइटी परिसर में बीआरसीसी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में मौजूद कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार के इस योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया. मौके पर डीआरसीसी केंद्र प्रबंधक रविशंकर कुमार ने उक्त योजना के विषय में एमबीआइटी के छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसके तहत 12 कक्षा पास छात्र छात्राओं को बैंक चार लाख रुपये तक का ऋण देगी. इस पर न्यूनतम वार्षिक ब्याज दर 09 से 12 प्रतिशत निर्धारित होगा. ऋण का गारंटर बिहार सरकार होगा.
कोर्स के पूरा होने पर बैंकों को ऋण कि लौटाने होंगे. कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को आवेदन देने कि प्रक्रिया को भी विस्तार से बताया गया. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी प्रभात कुमार झा, जिला सूचना पदाधिकारी विकास कुमार, जिला आइआइटी प्रबंधक कृष्णनेंदू कर्मकार, एसडीओ अनिल कुमार, प्रबंधक डीआरसीसी रविशंकर, सहायक प्रबंधक राज़ कुमार, एमबीआइटी निदेशक कर्नल केके डंगवाल, प्राचार्य डा संजीव कुमार, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर नीरज कुमार, सहायक प्रोफेसर संजीत कुमार व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन