किसानों को सिखाये गये उत्पादकता बढ़ाने के गुर

Published at :11 Nov 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को सिखाये गये उत्पादकता बढ़ाने के गुर

कोचाधामन : कोचाधामन प्रखंड के प्रखंड भवन में नाबार्ड ने विभिन्न किसान क्लबों के सदस्यों के लिए तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें जिले के कृषि वैज्ञानिकों खेती में वैज्ञानिक तरीकों के संबंध में विस्तार से बताया. इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सावन प्रकाश ने किसानों को खेती एवं […]

विज्ञापन

कोचाधामन : कोचाधामन प्रखंड के प्रखंड भवन में नाबार्ड ने विभिन्न किसान क्लबों के सदस्यों के लिए तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें जिले के कृषि वैज्ञानिकों खेती में वैज्ञानिक तरीकों के संबंध में विस्तार से बताया. इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सावन प्रकाश ने किसानों को खेती एवं खेती से संबंधित अन्य रोजगाररूपी साधन को बेहतर तरीके से करने के मूलमंत्र बतायें, ताकि उत्पादकता में वृद्धि लायी जा सके.

किसानों को संबोधित करते हुए डीडीएम, नाबार्ड ने किसान से किसान क्रेडिट कार्ड योजना द्वारा बैंकों से जुड़ने का आह्वान किया. कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्व्यक डा केएम सिंह ने किसानों के लिए की जा रहे नाबार्ड के इस प्रयास की सराहना करते हुए कृषि के क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका के संबंध में किसानों को अवगत कराया एवं यह आश्वासन दिया कि कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त वैज्ञानिक जिले में खेती की नई तकनीक के अंतरण के लिए किसानों से लगातार संपर्क करें. इसी क्रम में डी सिंह ने किसानों को रबी फसलों की खेती विशेषकर आलू की खेती करने के तरीके के संबंध में जानकारी दी.

इसके उपरांत डा नीरज प्रकाश ने समेकित कीट प्रबंधन प्रणाली के संबंध में विस्तार से बताया एवं इस बात पर विशेष बल दिया कि सावधानी से फसलों में लगने वाली बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सकता है. इसी क्रम में हॉर्टीकल्चर वैज्ञानिक डा हेमंत कुमार ने किसानों को समेकित कृषि के संबंध में विस्तार से बताया एवं इस बात पर बल दिया कि यह अति आवश्यक है कि किसानों द्वारा पारंपरिक खेती के साथ साथ खेत के एक हिस्से में सब्जी पालन, फल उत्पादन पर जोड़ दिया जाये. इससे उनकी आय में वृद्घि सुनिश्चित होगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान क्लब के सदस्य एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इस कार्यक्रम को धरातल पर सफल बनाने एवं किसानों को संगठित करने में द मैसेज वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन