नेपाल बॉर्डर से करोड़ों का चरस बरामद

किशनगंज/सिलीगुड़ी : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता जोनल यूनिट ने एक खुफिया सूचना के आधार पर नेपाल बॉर्डर के पास खोरीबाड़ी थानांतर्गत पानीटंकी से सटे मेची सेतु से एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को करोड़ों के मादक पदार्थ चरस (हसीस) के साथ गिरफ्तार कर लिया. एनसीबी की टीम ने मेची सेतु पर चलाये मुहिम के दौरान […]
किशनगंज/सिलीगुड़ी : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता जोनल यूनिट ने एक खुफिया सूचना के आधार पर नेपाल बॉर्डर के पास खोरीबाड़ी थानांतर्गत पानीटंकी से सटे मेची सेतु से एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को करोड़ों के मादक पदार्थ चरस (हसीस) के साथ गिरफ्तार कर लिया.
एनसीबी की टीम ने मेची सेतु पर चलाये मुहिम के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा पर मुश्तैद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का भी सहयोग लिया. इस मुहिम के दौरान तस्कर के पास से एक ट्रॉली बैग बरामद हुई जिसमें 7.330 किलो चरस बरामद किया. यह चरस प्लास्टिक के दो पैकेटों में पैक था. अधिकारियों ने बरामद चरस का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ से भी अधिक आंकी है. गिरफ्तार तस्कर को गुरुवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट में न्यायाधीश चंद्रानी मुखर्जी के सामने पेश किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




