सामान देने के पहले दुकानदार पूछ रहे थे 500 व 1000 का नोट तो नहीं है आपके पास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज/ठाकुरगंज : सरकार द्वारा मंगलवार रात से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिये जाने के बाद बाजारों में उहापोह की स्थिति बनी रही. बुधवार सुबह होते ही दुकानदार ग्राहकों से हाथ जोड़ते हुए नोट लेने से मना करते नजर आये. ग्राहक और दुकानदारों के बीच कई जगह नोक-झोंक भी देखने को मिली. पर […]
विज्ञापन
किशनगंज/ठाकुरगंज : सरकार द्वारा मंगलवार रात से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिये जाने के बाद बाजारों में उहापोह की स्थिति बनी रही. बुधवार सुबह होते ही दुकानदार ग्राहकों से हाथ जोड़ते हुए नोट लेने से मना करते नजर आये. ग्राहक और दुकानदारों के बीच कई जगह नोक-झोंक भी देखने को मिली. पर दुकानदारों ने साफ कह दिया की किसी भी हाल में 500 और 1000 के नोट नहीं लेंगे.
सामान खरीदने के पहले ही पूछते हैं 500 का नोट तो नहीं : इस बाबत ग्राहक मो कलीम मिस्त्री ने बताया की वो जब सामान खरीदने दुकानदार के पास पहुंचा तो दुकानदार सामान की लिस्ट बनाने के पहले पूछते है कि आपके पास 500 या हजार का नोट तो नहीं है न. अब जिन के पास कल तक शान समझी जाने वाले 500 या 1000 के नोट है वे आज सिर पकड़ कर बैठे है.
हाथ जोड़ता हूं नहीं ले पाऊंगा 500 – 1000 के नोट : सरकार की इस घोषणा के बाद इस मामले में मंगलवार रात से ही टेंशन में आ गये हैं इलाके दुकानदार. बुधवार सुबह कई दुकानदारों को ग्राहकों से हाथ जोड़ते हुए देखा गया की वे कहते सुने गये सरकार द्वारा बंद कर दिए गए 500 और 1000 के नोट अब नहीं लेंगे. नगर के दूकानदार दिलीप अग्रवाल ने बताया कि सुबह से उनकी दुकान में आये सभी ग्राहक 500 और 1000 का नोट लेकर ही आ रहे है हमने सभी से हाथ जोड़ते हुए कहा की भाई साहब माफ़ कीजियेगा हम ये नोट नहीं ले पायेंगे. कमोवेश यह हालत हर जगह देखी गयी.
स्टेशन पर परेशान रहे यात्री : बड़े नोट बंद होने का असर सुबह होते ही दिखने लगा. सुबह साढ़े पांच बजे कटिहार जाने वाली ट्रेन के दौरान वेसे यात्रियों को टिकट नहीं मिली जो 500 का नोट देकर टिकट चाहते थे. ऐसे यात्री बुधवार को बिना टिकट यात्रा करने को बाध्य हुए.
पेट्रोल पंप में मिला तेल : 500 और 1000 के नोट बंद होने की अफरातफरी के बीच मुख्यालय में मौजूद दोनों पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल आराम से उपलब्ध हुआ. खुदरा नोट के अभाव में ग्राहकों ने 500 और 1000 का तेल अपने वाहनों में भरवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




