ग्रामीण क्षेत्रों में परेशान दिखे लोग

पौआखाली : आठ नवंबर को आधी रात के बाद देश में 500 और 1000 के नोट हमेशा के लिए बंद कर दिये जाने की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये जाने के बाद बुधवार को लोग परेशान दिखे. लोग फोन पर एक दूसरे से इस मामले की जानकारी प्राप्त करने में जुटे रहे. टीवी न्यूज़ […]
पौआखाली : आठ नवंबर को आधी रात के बाद देश में 500 और 1000 के नोट हमेशा के लिए बंद कर दिये जाने की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये जाने के बाद बुधवार को लोग परेशान दिखे. लोग फोन पर एक दूसरे से इस मामले की जानकारी प्राप्त करने में जुटे रहे. टीवी न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया में इस खबर से जुड़ी प्रतिक्रियाएं लगातार आने लगी. जिसे देख हर कोई इस बात को लेकर रातभर हलकान दिखे कि अब उनके पैसों का क्या होगा? रात किसी तरह बीतने के बाद अहले सुबह घर आंगन से चौक-चौराहों तक में लोगों में यह निर्णय कौतूहल का विषय बन गया. कादोगांव एसबीआइ बैंक सहित ताराबारी,
डुमरिया,पौआखाली आदि जगहों के विभिन्न बैंकों में और एटीएम केंद्रों पड़ ताला लटका पड़ा था लोगों के सामने सामान खरीदने के बाद भुगतान समस्याएं उत्पन्न होने लगी. किन्तु इसी बीच इस कदम का स्वागत करने वाले समझदार लोगों ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया कि केंद्र सरकार ने यह फैसला क्यों लिया और किसके लिए लिया. इस बीच लोगों को यह भी जानकारी दी गयी कि 10 नवंबर के बाद आपके पैसे बैंकों और डाकघरों में जमा लिये जाएंगे बदले में आपको नये जारी किये जाने वाले 500 और 2000 के नोट दिए जाएंगे. आपका नोट पूरी तरह से सुरक्षित है इसकी चिंता आपको नही करनी है
इन सभी जानकारियों के बाद लोगों की जिज्ञासा थमी और फिर आम जनजीवन सामान्य हुआ. हालांकि बुधवार के दिन कई गरीब तबके के लोग बाजार में खरीददारी नहीं कर सके जिनके पास 500 के नोट थे वे छुट्टे पैसों के लिए मारे मारे फिरते दिखे किन्तु कोई पैसे लेने को तैयार नही थे हालांकि कुछ एक दुकानदारों ने कुछ एक नोट लेकर लोगों की समस्या को हद तक कम करने का प्रयास भी किया. सभी ने एक सुर में इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है जिनसे अर्थव्यवस्था को बेहतर मजबूती मिलेगा तथा कालाधन,जाली नोट पर सख्ती से रोक लग सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




