अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ आज

Published at :06 Nov 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ आज

चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना व्रत के साथ 36 घंटे का उपवास आरंभ हो गया. किशनगंज : चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को छठव्रतियों ने खरना किया. रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ अर्पित किया जायेगा. शनिवार को छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में […]

विज्ञापन

चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना व्रत के साथ 36 घंटे का उपवास आरंभ हो गया.

किशनगंज : चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को छठव्रतियों ने खरना किया. रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ अर्पित किया जायेगा. शनिवार को छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में खरना प्रसाद बनाया. छठव्रतियों ने मि˜ट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से रोटी और खीर बना कर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की.
उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया. व्रतियों को प्रसाद खाने के बाद परिवार के अन्य लोगों ने उसे ग्रहण किया. फिर क्या था शुरू हो गया प्रसाद खाने व खिलाने का सिलसिला, जो देर रात तक जारी रहा. खरना छठ पर्व से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है. छठी मइया को सपर्पित यह अनुष्ठान संध्या वाले अर्घ से एक दिन पहले होता है. इसमें छठी मइया को गुड़ व दूध से बनी खीर, पूड़ी, केला व मिठाई का चढ़ावा चढ़ाया जाता है. खास बात यह है कि इस अनुष्ठान में व्रती अकेली भाग लेती है. यह पूजा बुधवार की सुबह उगते सूर्यदेव को अर्घ देने के बाद संपन्न हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन