कद्दू भात समाप्त, खरना आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 2:44 AM (IST)
विज्ञापन

महापर्व छठ .चार दिनों तक चलने वाला धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू शुक्रवार को लोकआस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया. छठ व्रतियों ने गंगा स्नान कर गेहूं को धोकर सुखाया. किशनगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाला धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार से […]
विज्ञापन
महापर्व छठ .चार दिनों तक चलने वाला धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू
शुक्रवार को लोकआस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया. छठ व्रतियों ने गंगा स्नान कर गेहूं को धोकर सुखाया.
किशनगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाला धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू हो गया. छठ पूजा को ले व्रतियों ने महानंदा, डोक व जलाशयों में स्नान कर अरवा भोजन ग्रहण किया, जिसमें कद्दू की अनिवार्यता के कारण बाजार में ऊंची दामों पर लोग खरीदारी की. वहीं शनिवार को खरना की तैयारी शुरू हो गयी है. बाजार में खरीदारी को ले सुबह से भीड़ देखी गयी. शनिवार को बाजार में खरीदारी की भारी भीड़ होने का अनुमान है. बाजारों में जगह-जगह नारियल, केला, सेब, टाब, जल सिंघारा आदि फलों की जमकर खरीदारी होती रही.
गेहूं सुखाने में जुटी रही व्रती
छठ पूजा पर तैयार होने वाले महा प्रसाद के लिए व्रतियों द्वारा गेहूं सुखाने का काम शुरू हो गया है. व्रती अपने घर के आंगन, खाली स्थान व छत पर गेहूं सुखाने में जुटी रहीं. घर लौटने लगे परदेसी छठ पूजा को ले दूसरे प्रदेश से लोग अपने-अपने गांव लौटने लगे है. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है. ट्रेनों में बगैर आरक्षण के भारी परेशानियों को सामना कर अपने गांव पहुंचने वालों के चेहरे पर संतोष उत्साह का भाव देखा जा रहा है
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता छठ: सूर्योपासना का लोकपर्व छठ पूजा कार्तिक माह में सर्दी के आरंभ के साथ ही किया जाता रहा है. छठ पूजा के आध्यात्मिक व पर्यावरण के महत्व पर शहर के कई बुद्धिजीवियों से बातचीत हुई. रतन साहा महिला कॉलेज के प्राचार्य विष्णु कुमार नायक ने बताया कि इस पूजा में सुचिता का विशेष ध्यान रखा जाता है. आत्म शुद्धि के साथ-साथ संपूर्ण जगत प्राकृतिक शुद्धि का महत्व इसमें है. ध्यान से देखा जाए तो समसामयिक फलों व अन्य प्राकृतिक वस्तुओं से छठ पूजा होती है. मौसम में हुए बदलाव में सूर्य से निकलने वाली किरणें ऊर्जा से भरी होती है.
सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा आम लोगों के लिए अमृत समान होती है. श्री सिंह ने बताया कि सूर्य उपासपना से धनधान्य की वृद्धि होती है, कुल वंश की वृद्धि होती है. मारवाड़ी कॉलेज से सेवानिवृत प्राचार्य प्रो घनश्याम प्रसाद प्रसाद ने कहा कि छठ मइया को अर्पित की जाने वाली सभी वस्तुएं प्रकृति से प्राप्त होती है. मिट्टी के बने हाथी, ढकना, बांस से बने सूप, टोकरी का उपयोग किया जाता है. इसके अलावा फल में नारंगी, सेव, अदरख, ईख, जल सिंघाड़ा, केला, डाब नींबू आदि का उपयोग प्रसाद के रूप में व्रती करते हैं, जो पर्यावरण संतुलन में सहायक हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस पर्व में नयी फसल से बने प्रसाद तथा इस माह उपजने वाले फलों को अर्पित किया जाता है.
विशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू हो गया है. इससे पूर्व छठ व्रतियों ने सुबह मस्तान चौक स्थित महानंदा नदी सहित क्षेत्र के अन्य नदी घाटों में स्नान किया. इसके बाद कद्दू भात खा कर पर्व की शुरुआत की.
मां-बहनें छठ तैयारी में जुट गयी है. छठ को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है. साथ ही छठ घाटों की साफ सफाई भी जोरों पर चल रही है. वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी भी क्षेत्र के विभिन्न घाटों का मुआयना कर रहे हैं.
टेढ़ागाछ प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को थाना प्रभारी सुभाष कुमार मंडल ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लेते देखा गया. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय ,सुहिया ,फराबारी, भोजपुर ,फुलबरिया घाटों का जायजा लेने के दौरान बताया की सभी घाटों पर पुलिस बल को तैनाती को जायेगी. लोगों से अपील की की लोकआस्था का माहा पर्व छठ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहुल में मानाने की अपील की.अफवाहों में ध्यान नहीं देने की अपील की है.मौके पर सुभाष कुमार मंडल,, स्थनीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल पासवान सहित दर्जनों छठ वर्ती उपस्थित थे.
विशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू हो गया है. इससे पूर्व छठ व्रतियों ने सुबह मस्तान चौक स्थित महानंदा नदी सहित क्षेत्र के अन्य नदी घाटों में स्नान किया. इसके बाद कद्दू भात खा कर पर्व की शुरुआत की. मां-बहनें छठ तैयारी में जुट गयी है. छठ को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है. साथ ही छठ घाटों की साफ सफाई भी जोरों पर चल रही है. वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी भी क्षेत्र के विभिन्न घाटों का मुआयना कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




