वादे तो सबों ने किये पर अब तक नहीं हो सका निसंदरा घाट का उद्धार

Published at :04 Nov 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
वादे तो सबों ने किये पर अब तक नहीं हो सका निसंदरा घाट का उद्धार

किशनगंज : यूं तो किशनगंज जिला के सभी आम व खास निसंदरा घाट की परेशानियों से अवगत है़ यह विडंबना ही है कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी इस घाट पर पुल का निर्माण नहीं हो सका़ इस बीच केंद्र और राज्य में कई सरकारे बदली, बेगाने से लेकर अपने तक सब तरह के […]

विज्ञापन

किशनगंज : यूं तो किशनगंज जिला के सभी आम व खास निसंदरा घाट की परेशानियों से अवगत है़ यह विडंबना ही है कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी इस घाट पर पुल का निर्माण नहीं हो सका़ इस बीच केंद्र और राज्य में कई सरकारे बदली, बेगाने से लेकर अपने तक सब तरह के प्रतिनिधि भी अवाम के बहुमूल्य से वोट से जीते, सबने समान वादे एवं सपने दिखाये़ लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की परेशानी निरंतर जारी रहा़ किसी के कार्यकाल में भी निसंदरा घाट पर पुल का निर्माण संभव नहीं हो सका़ निसंदरा पंचायत के मुखिया नासिर आलम सरपंच कैसर आलम एवं इस टंगटंगी,

बैगना, मुसलडांगा इत्यादि कई गांव के जवानों ने मिल कर एक आम सभा के माध्यम से अपनी दर्दभरी दास्तां से एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर सुनाया़ इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री ईमान ने कहा कि गद्दी पर बैठे लोगों की साजिश का नतीजा है कि इस महत्वपूर्ण घाट पर जहां प्रतिदिन हजारों लोग नाव एवं बांस की चचरी से आवागमन करते है और पुल का निर्माण नहीं हो सका़ उन्होंने कहा कि अपने अधिकार के लिए जनआंदोलन खड़ा करना पड़ेगा़

उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि अविलंब यहां पर 2008 को स्वीकृत पुल का निर्माण कराया जाये और जब तक पुल नहीं बन जाता यहां पीपा पुल बनाया जाये तथा वर्तमान में आवाजाही के लिए महसुल की व्यवस्था समाप्त कर जिला प्रशासन अपने खर्च पर चचरी पुल की व्यवस्था कराये़ उन्होंने कहा कि एक वेलफेयर स्टेट में किसी भी तरह से यह शोभा नहीं देता कि आम जनता रूपया देकर नदी का घाट पार करे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन