आंगनबाड़ी केंद्रों में लगा था ताला

Published at :22 Sep 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में लगा था ताला

टेढ़ागाछ : सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है बाल विकास परियोजना में ताकि स्वस्थ भारत में एक भी कुपोषित न रहे़ इसके लिए जगह-जगह आंगनबाड़ी केंद्र खोलकर कुपोषित बच्चे की देखभाल करने की व्यवस्था की है. लेकिन विभागीय उदासीनता व राशि की बंदरबांट के कारण परिणाम ढाक के तीन पात नजर आ रहे है़ं […]

विज्ञापन

टेढ़ागाछ : सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है बाल विकास परियोजना में ताकि स्वस्थ भारत में एक भी कुपोषित न रहे़ इसके लिए जगह-जगह आंगनबाड़ी केंद्र खोलकर कुपोषित बच्चे की देखभाल करने की व्यवस्था की है. लेकिन विभागीय उदासीनता व राशि की बंदरबांट के कारण परिणाम ढाक के तीन पात नजर आ रहे है़ं

आइसीडीएस का हाल बाद से बदतर होता जा रहा है़ ग्रामीण शिकायत करे तो करे कहा़ं आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई ना होते देख लोग घर बैठने में ही भलाई समझ रहे है़ं ये बात तब सामने आयी जब डीएम पंकज दीक्षित के निर्देश पर गठित टीम जांच करने पहुंची. बुधवार को जांच करने पहुंचे भूमि उप समाहर्ता एवं बीडीओ स्थिति को देखर कर दंग रह गये़ जांच में पाया गया कि केंद्र सिर्फ कागजों पर ही संचालित किये जा रहे है. केंद्र में न तो सेविका उपस्थित थी न ही सहायिका. बच्चे के बारे में इसी से अंदाजा लगा सकते है़ं बच्चों को दी जाने वाली टेक होम राशन का आज वितरण किया जाना था़

लेकिन केंद्र बंद रहने से लाभुकों को खाली हाथ लौटना पड़ा़ यह हाल एक दो केंद्रों का नहीं पूरे प्रखंड क्षेत्र का आंगनबाड़ी केंद्रों का यही हाल है़ अगर विभाग केंन्द्रों की जांच करे तो सारा मामला सामने आ जायेगा़ ऐसे में बच्चों के सुनहरे भविष्य की कल्पना बेमानी है. मालूम को की डीएम के निर्देश के बाद उप भूमि समाहर्ता नीरज कुमार दास व बीडीओ सुरेन्द्र तांती ने पांच केंद्रों की जांच की गयी केंद्र संखिया 8 खनियाबाद 22 और 26 हटगांव पंचायत 54 झाला पंचायत कुल मिलाकर पांच के केंद्र की जांच की गयी़ जिसमें आज टेक होम राशन का वितरण होना था़ इस संबंध में भूमि उप समाहर्ता नीरज कुमार दास ने बताया पांच केन्द्रों की जांच की गयी, सभी केंद्र बंद पाये गये. जांच पदाधिकारी ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है़ बंद केंद्र के सेविका पर कार्रवाई करने के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जायेगा़

डीएम के निर्देश पर जांच को पहुंचे डीसीएलआर और बीडीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन