स्वस्थ दिमाग प्रगति का आधार : डीएम

Published at :21 Sep 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ दिमाग प्रगति का आधार : डीएम

उत्सव. एसएसबी की ओर से िकया गया सामािजक चेतना अभियान का भव्य आयोजन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम पंकज दीक्षित, एसपी राजीव मिश्रा ने िकया़ दिघलबैंक : मंगलवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी की ओर से दिघलबैंक एसएसबी कैंप के निकट मैदान में सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ जिसका मुख्य उद्देश्य नो […]

विज्ञापन

उत्सव. एसएसबी की ओर से िकया गया सामािजक चेतना अभियान का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम पंकज दीक्षित, एसपी राजीव मिश्रा ने िकया़
दिघलबैंक : मंगलवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी की ओर से दिघलबैंक एसएसबी कैंप के निकट मैदान में सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ जिसका मुख्य उद्देश्य नो अल्कोहल, ड्रग्स व स्वच्छता अभियान था़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम पंकज दीक्षित, एसपी राजीव मिश्रा उपस्थित थे़ लोगों को संबोधित करते हुए डीएम श्री दीक्षित ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता नितांत आवश्यक है. स्वस्थ शरीर व दिमाग से ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते है.
इसलिए यह आवश्यक है कि किसी भी तरह के नशे से हम दूर रहे. शराब पूरी तरह से बंद है़ मगर समाज के लोग सहयोग करेंगे तो शराब मुक्त समाज बन सकेगा़ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है़ महात्मा गांधी का संकल्प था आजाद भारत स्वच्छ भारत, आजादी तो हमें मिल गयी मगर हम अपने भारत को स्वच्छ भारत नहीं बना पाये़ इसके लिए चर्चाएं बहुत हुए़ कुछ कार्य भी हुए मगर जब तक हम अपनी मानसिकता को नहीं बदलेंगे तब तक बदलाव नहीं आयेगा़ हम आज ही प्रण ले कि हम अपने घरों के चारों ओर सफाई रखेंगे़
शौचालय का निर्माण कर उसका प्रयोग करेंगे़ उन्होंने एसएसबी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की़ उन्होंने कहा कि एसएसबी समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम कर समाज को जागरूक करता है़ एसएसबी 12वीं वाहिनी के कमांडेंट सतीश कुमार डोगरा ने अपनी संबोधन में कहा कि हम सीमा की सुरक्षा साथ साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के विकास एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भी कार्य करते है़ कार्यक्रम के शुरूआत में स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं कई नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये़
इस शिविर में 108 दिव्यांगों के बीच ट्राइ साइकिल, बैशाखी, घड़ी, कान मशीन वितरण किया गया़ इस अवसर पर द्वितीय सेनानायक अजय कुमार, डिप्टी कमांडेंट कुमार सुंदरम, सहायक सेनानायक एसके मल्लाह, एसआई रंजीत कुमार नायक एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे़
स्कूली बच्चों ने सबका मन मोहा
दिघलबैंक में एसएसबी द्वारा आयोजित सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम की शुरूआत जागरूकता रैली निकाल कर की गयी. जिसमें स्कूली बच्चे, एसएसबी जवान, स्थानीय लोग शामिल हुए़ रैली में नशा छोड़ो एवं स्वच्छ भारत का निर्माण के नारे लगाये गये. उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर टप्पू, गजेंद्र पब्लिक स्कूल तुलसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघलबैंक,
धनतोला, डोरिया के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, संगीत पर उपस्थित लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया़ सरस्वती शिशु मंदिर टप्पू के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत व डांस एवं गजेंद्र पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान पर किये गये नाटक पर लोग का मन मोह लिया़ बच्चों द्वारा किये गये प्रस्तुत पर एसएसबी द्वारा पुरस्कार भी दिये गये़ मंच कार्यक्रम पर बेहतद प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर टप्पू को प्रथम पुरस्कार दिया़ विद्यालय प्रधानाचार्य धरनी धर मंडल, प्रणव मिश्रा सहित अन्य छात्र-छात्रा उपस्थित थे़
श्वान दस्ता ने भी दिखाये करतब
कार्यक्रम में श्वान दस्ता द्वारा दिखाये गये करतब़ एसएसबी के श्वान दस्ता तेज तर्रार चार कुत्तों ने हैरत अंगेज करतब दिखाया़ चारों कुत्तों ने सबसे पहले मुख्य अतिथि डीएम पंकज दीक्षित को बुके देकर उनका स्वागत किया फिर सलामी दी. उसके बाद जासूसी का खेल एक लाइन से पांच सादे रूमाल को जमीन में बिछाया गया़ जिसमें से एक रूमाल से डीएम ने हाथ पोछा था़ फिर एक कुत्ते को डीएम का हाथ सुंघाया गया फिर वह कुत्ता पांचों रूमाल से एक रूमाल निकाल लिया. जिसमें डीएम ने हाथ पोछा था़ यह देखते हुए लोगों की ताली रूक नहीं रही थी़क कार्यक्रम का बेहतर मंच संचालन हरेंद्र कुमार ने किया़ मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन