सड़कों पर मवेशियों की आवाजाही से बड़ी दुर्घटना को दे सकती है आमंत्रण

ठाकुरगंज : मवेशी तस्करों द्वारा मवेशी की आवाजाही रात में किये जाने के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बढ़ गयी है. एनएच 327 ई के जरिए मवेशियों को एक जगह से दूरे जगह ले जाने के दौरान वाहन चालक मवेशियों को अंधेरे में देख नहीं पाते एवं मवेशियों के […]
ठाकुरगंज : मवेशी तस्करों द्वारा मवेशी की आवाजाही रात में किये जाने के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बढ़ गयी है. एनएच 327 ई के जरिए मवेशियों को एक जगह से दूरे जगह ले जाने के दौरान वाहन चालक मवेशियों को अंधेरे में देख नहीं पाते एवं मवेशियों के इधर-उधर चलने से किसी भी वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है.
मंगलवार को भी लगभग यही हालात थे़ लोहागाड़ा हाट से ठाकुरगंज के लगभग 25 किमो के दायरे में लगभग 100 मवेशियों का झुण्ड अंधेरी रात में गुजरता दिखा़ सबसे ज्यादा वहां चालकों को दिक्कत नुरीचोक से कलवर्ट चोक तक के बीच होती है़ ठेकेदारों द्वारा इस जगह सड़क के दोनों तरफ गिट्टी गिरा दिया गया है, जहां सड़क संकड़ी हो गई है़ इस जगह पर सड़क के दोनों तरफ गिट्टी और सामने से कोई वाहन आ रहा हो और अचानक भैसों का झुण्ड दिख जाए, तो तेज गति से चल रहे वाहन चालक की क्या स्थति होगी, समझा जा सकता है़ आये दिन मवेशियों की धड़पकड़ और खुले आम मवेशियों की आवाजाही कई सवाल खड़े करती है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




