बदला तस्करी का ट्रेंड खुलासा . अब एंक्लेट पहन छिपाते हैं हथियार

किशनगंज : एसटीएफ टीम एवं सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को अंतरराज्यीय असलहा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से एक चेक गणराज्य निर्मित ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन व छह कारतूस बरामद हुआ है. सूचना मिली थी कि किशनगंज होकर अतंरराज्यीय असलहा तस्करों का गिरोह पार करने वाला […]
किशनगंज : एसटीएफ टीम एवं सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को अंतरराज्यीय असलहा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से एक चेक गणराज्य निर्मित ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन व छह कारतूस बरामद हुआ है. सूचना मिली थी कि किशनगंज होकर अतंरराज्यीय असलहा तस्करों का गिरोह पार करने वाला है. इस पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने शहर की घेराबंदी कर इन्हें पकड़ने में कामयाब रही. मिली जानकारी के अनुसार कुंदन मंडल पिता राम चंद्र मंडल,
मुजफ्फरगंज, थाना खड़गपुर जिला मुंगेर को इसी के निशानदेही में खड़गपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. कुंदन को लाने किशनगंज से पुलिस टीम भी भेजी जा चुकी है़ सूत्रों के अनुसार हथियार तस्कर अब कमर एवं बैग की बजाय जांघ के पास एंक्लेट पहन कर उसके अंदर हथियार छिपा कर तस्करी को अंजाम दे रहे है़ं शनिवार को दबोचे गये तस्करों ने भी जांघ के पास ही हथियार छिपा कर रखा था़ किशनगंज थाना कांड 426/16 में कुंदन मंडल को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




