हिंदू सुरक्षित रहें, समृद्ध हों, एक जुट हों

Published at :08 Sep 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदू सुरक्षित रहें, समृद्ध हों, एक जुट हों

किशनगंज के हिंदू कभी अपने को अल्पसंख्यक नहीं समझें : तोगड़िया किशनगंज : हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र बन कर रहेगा और हिंदू फिर से विश्व विजेता बन कर उभरेगा. यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डाॅ प्रवीण तोगड़िया ने कही. स्थानीय दिगंबर जैन भवन में आयोजित धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम को संबोधित करते […]

विज्ञापन

किशनगंज के हिंदू कभी अपने को अल्पसंख्यक नहीं समझें : तोगड़िया

किशनगंज : हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र बन कर रहेगा और हिंदू फिर से विश्व विजेता बन कर उभरेगा. यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डाॅ प्रवीण तोगड़िया ने कही. स्थानीय दिगंबर जैन भवन में आयोजित धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ तोगड़िया ने कहा कि हम हिंदू वीरों के सपूत हैं, दुर्गा भवानी के शेर हैं. हिंदू युवाओं को यही स्मरण कराने निकला हूं. उन्होंने कहा कि कश्मीर हो या किशनगंज के हिंदू कभी अपने को अल्पसंख्यक नहीं समझे. जिनके 100 करोड़ भाई बहन हैं वे अल्पसंख्यक हो ही नहीं सकते. भारत में कहीं हिंदू अल्पसंख्यक नहीं है़
बांग्लादेशियों का डीएनए टेस्ट करा भारत से भगायेंगे : धर्मांतरण के मुद्दे पर श्री तोगड़िया ने कहा कि 2000
हिंदू सुरक्षित रहें…
वर्ष पहले पूरे विश्व में सिर्फ हिंदू ही थे. हममें जो कायर था वह हमको छोड़ कर पहले ही चला गया. उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए कहा कि बांग्लादेशियों को चिह्नित कर उन्हें भारत से भगाना होगा और वे सभी बांग्लादेशियों का डीएनए टेस्ट करवा कर उन्हें भारत से भगा कर रहेंगे. हिंदुओं को सुरक्षित करना है तो हिंदुस्तान की राज सत्ता पर काबिज रहना होगा. संविधान बदलना होगा. संविधान में ऐसे नियम लागू करने होंगे कि देश में रोजगार हिंदू को देना होगा. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री वही बनेगा जो हिंदुओं की वकालत करेगा. हिंदुओं को संगठित होने का आह्वान करते हुए श्री तोगड़िया ने कहा कि हम लोग जात पात में बंटे हुए हैं. हर हिंदू एक दलित को अपना मित्र बनाये, उनके यहां भोजन करे और उन्हें अपने यहां भोजन कराकर दूरियां मिटाये. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू राष्ट्र और हिंदुओं को विश्व विजेता बनने के एक्शन प्लान पर अमल करने की नसीहत देते हुए कहा कि सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू के लिए सभी बिरादरी एक है, आचरण से हिंदू, जागृत हिंदू, सक्रिय हिंदू बनना होगा़ कश्मीर गये सर्वदलीय शिष्टमंडल पर टिप्पणी करते हुए श्री तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर में 25 वर्षों से हिंदुओं पर जुल्म हो रहा है़ पीड़ित परिवारों से कोई मिलने नहीं गया और पाकिस्तान के एजेंट गिलानी के घर हमारे नेता मुजरा करने पहुंच गये़ उन्होंने कहा कि कश्मीर में सेना पर हमला करने वाले भारतीय नहीं बाबर की औलाद है़
हिंदुओं की मदद के लिए जारी किये हेल्प लाइन नंबर
श्री तोगड़िया ने कहा कि आपको किसी भी तरह की कोई आवश्यकता हो या आप किसी मुसीबत में हो या फिर चिकित्सा की जरूरत हो तो इसके लिए वे इंडिया हेल्प लाइन 18602333666 पर फोन कर मदद ले सकते है़ं पूरे भारत में हिंदू कहीं गये और उन्हें मदद की आवश्यकता है तो वे हिंदू हेल्प लाइन 02066803300 पर फोन कर सकते है़ं उन्होंने 0801033117 जारी करते हुए कहा कि इस नंबर पर मिस कॉल कर वे रक्षा दल से जुड़ सकते है़ं
सभा को संबोधित करते विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रवीण तोगड़िया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन