बकरीद को ले शांति समिति की हुई बैठक

दिघलबैंक : दिघलबैंक थाना परिसर में सोमवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ नर्मदेश्वर झा ने की.बीडीओ श्री झा एवं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बकरीद शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्व त्योहार आपसी भाईचारगी का पर्याय है. लिहाजा हमें […]
दिघलबैंक : दिघलबैंक थाना परिसर में सोमवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ नर्मदेश्वर झा ने की.बीडीओ श्री झा एवं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बकरीद शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्व त्योहार आपसी भाईचारगी का पर्याय है.
लिहाजा हमें पर्व त्योहार इसी के अनुरूप मनाना चाहिए. बताया गया के बकरीद के मौके पर गांवों में दंडाधिकारी पदस्थापित रहेंगे. पुलिस की पेट्रोलिंग खासतौर पर की जाएगी. गड़बड़ी उत्पन्न करनेवालों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी. गलत हरकत करने वालों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई. मौके पर तुलसिया मुखिया रिज़वान अहमद,पूर्व प्रमुख नादिर आलम,भीम प्रसाद कर्मकार,मुखिया धरम टुडू,कमल अग्रवाल,अब्दुल मजीद,पूर्व मुखिया अनिल साह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




