दुर्गापूजा स्पेशल ट्रेन से सिलीगुड़ी-बागडोगरा रेल खंड के यात्री रहेंगे वंचित

Published at :02 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापूजा स्पेशल ट्रेन से सिलीगुड़ी-बागडोगरा रेल खंड के यात्री रहेंगे वंचित

ठाकुरगंज : नियमित ट्रेनों के मामले में रेलवे के अधिकारियों की कोपदृष्टि का शिकार होने वाले सिलीगुड़ी-बागडोगरा-ठाकुरगंज – अलुआबाड़ीरोड रेल खंड के यात्री दुर्गापूजा के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा घोषित पूजा स्पेशल ट्रेनों से भी वंचित कर दिये गये. अब तक रेलवे द्वारा चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : नियमित ट्रेनों के मामले में रेलवे के अधिकारियों की कोपदृष्टि का शिकार होने वाले सिलीगुड़ी-बागडोगरा-ठाकुरगंज – अलुआबाड़ीरोड रेल खंड के यात्री दुर्गापूजा के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा घोषित पूजा स्पेशल ट्रेनों से भी वंचित कर दिये गये. अब तक रेलवे द्वारा चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गयी है़ इसमें से एक का भी परिचालन सिलीगुड़ी-बागडोगरा-ठाकुरगंज-अलुआबाड़ीरोड रेल खंड होकर नहीं किया जायेगा़ इन सभी ट्रेनों का परिचालन उस रूट से ही होगा जिधर से इस गंतव्य की और चलने वाली ट्रेने पूर्व से संचालित होती आ रही है, जबकि होना तो यह चाहिए था की रेलवे स्पेशल ट्रेने उस रूट पर परिचालित करें, जिस पर ट्रैफिक तो कम हो ही ज्यादा से ज्यादा यात्री लाभान्वित हो सके़ ऐसा नहीं करके रेलवे ने पहले से काफी व्यस्त रूट पर ही स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी जो अक्तूबर माह से परिचालित होगी़ किन-किन ट्रेनों की हुई

घोषणा रेलवे द्वारा अब तक घोषित स्पेशल ट्रेनों में 03129 / 03130 कोलकाता-अलीपुरद्वार जंकशन है, जिसकी 10 अक्तूबर से अलीपुरद्वार से तो 9 अक्टूबर को कोलकाता से अपनी पहली ट्रिप शुरू होगी और यह छह फेरे लगायेगी़ इसी तरह 82306 / 82305 न्यू जलपाई गुड़ी-हावड़ा सुविधा स्पेशल ट्रेन जो पां अक्तूबर को हावड़ा से तो 6 अक्तूबर को एनजीपी से शुरू होकर 5 फेरे लगाएगी. वहीं 02262 / 02261 कामख्या – सियालदह साप्ताहिक स्पेशल जो सात अक्तूबर को हावड़ा से तो अाठ अक्तूबर को कामख्या से शुरू होकर 6 फेरे लगाएगी और इसी तरह 82308 / 82307 हावडा न्यू जलपाई गुडी सुविधा स्पेशल ट्रेन जो एनजीपी और हावड़ा दोनों जगहों से 12 अक्तूबर को अपना पहला फेरा शुरू कर 4 साप्ताहिक फेरे लगायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन