वज्रपात से इलेक्ट्रॉनिक सामान क्षतग्रिस्त

पाठामारी : शुक्रवार तड़के आयी बारिश के साथ वज्रपात से ठाकुरगंज नगर सहित इसके सटे पंचायतों में कोहराम सा मच गया़ वज्रपात की गर्जना इतनी तेज थी कि बच्चों के साथ घर के बड़े लोग भी भयभीत हो गये़ नगर पंचायत सहित चुरली पंचायत के दर्जनों लोगों के बिजली उपकरण वज्रपात के शिकार बने़ वज्रपात […]
पाठामारी : शुक्रवार तड़के आयी बारिश के साथ वज्रपात से ठाकुरगंज नगर सहित इसके सटे पंचायतों में कोहराम सा मच गया़ वज्रपात की गर्जना इतनी तेज थी कि बच्चों के साथ घर के बड़े लोग भी भयभीत हो गये़ नगर पंचायत सहित चुरली पंचायत के दर्जनों लोगों के बिजली उपकरण वज्रपात के शिकार बने़ वज्रपात की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोगों के घरों के बल्ब, पंखा, टीवी, इनवर्टर के साथ-साथ बड़ी बैटरी तक के परखच्चे उड़ गये.
कामेश्वर गिरी, बच्चन सिंह, दीपक गुप्ता, सूरज गुप्ता, संजय साह, दिलीप साह, प्रकाश सिंह, ललन झा, मतीबुल आदि लोगों के बिजली उपकरण वज्रपात की चपेट में नष्ट हो गये़ ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात से जान माल की क्षति की घटना बढ़ती जा रही है़ विगत एक माह पूर्व कई लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आने से जा चुकी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




