एसएसबी जवानों ने भटकी बच्ची को किया परिजनों के हवाले

किशनगंज : क्षेत्रीय संगठन एसएसबी किशनगंज के जवानों ने तीन वर्षीय एक बच्ची को उत्तर ठाकुरबाड़ी रोड में अकेले रोते हुए पाया़ बच्ची इतनी छोटी थी कि वह सिर्फ रो रही थी और काफी डरी हुई थी़ जवानों ने बताया कि बच्ची सीधे तेघरिया रेलवे गुमटी की दिशा की ओर जा रही थी़ जब वह […]
किशनगंज : क्षेत्रीय संगठन एसएसबी किशनगंज के जवानों ने तीन वर्षीय एक बच्ची को उत्तर ठाकुरबाड़ी रोड में अकेले रोते हुए पाया़ बच्ची इतनी छोटी थी कि वह सिर्फ रो रही थी और काफी डरी हुई थी़ जवानों ने बताया कि बच्ची सीधे तेघरिया रेलवे गुमटी की दिशा की ओर जा रही थी़ जब वह बच्ची रूक कर सड़क पर बिलख कर रो रही थी तो जवानों की नजर उस पर पड़ी और उसे अपने एसएसबी कार्यालय ले आये.
कार्यालय में बच्ची को किसी तरह शांत कराया गया तथा उससे उसके घर का पता पूछा पर बच्ची कुछ नहीं बता पा रही थी़ उसी समय बच्ची की मां एसएसबी कार्यालय पहुंची़ उसकी मां ने बताया कि उसका घर तांती बस्ती में है और बच्ची सब्जी बाजार से गुम हो गयी थी़ एसएसबी के जवानों ने तांती बस्ती जाकर काफी पड़ताल करने के बाद बच्ची को उसके परिजन को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




