बाइक की डिक्की से 10 लाख रुपये उड़ाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से पूछताछ करते एसडीओ व डीएसपी. फारबिसगंज : रबिसगंज में गुरुवार को अपराधियों ने शहर के सुभाष चौक के पास खाद्यान्न व्यवसायी के कर्मचारी की बाइक की डिक्की से दस लाख रुपये से भरा थैला चुरा लिया. घटना सुभाष चौक पर हुई. खाद्यान्न व्यवसायी राजा राम भगत का कैशियर अशोक कुमार दास पीएनबी […]
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से पूछताछ करते एसडीओ व डीएसपी.
फारबिसगंज : रबिसगंज में गुरुवार को अपराधियों ने शहर के सुभाष चौक के पास खाद्यान्न व्यवसायी के कर्मचारी की बाइक की डिक्की से दस लाख रुपये से भरा थैला चुरा लिया. घटना सुभाष चौक पर हुई. खाद्यान्न व्यवसायी राजा राम भगत का कैशियर अशोक कुमार दास पीएनबी की स्थानीय शाखा से दस लाख रुपये निकाल कर अपनी बाइक से कार्यालय जा रहा था. इस दौरान वह सुभाष चौक पर लगे जाम में फंस गया. इसी दौरान अपराधियों ने उसकी बाइक की डिक्की खोल कर रुपयों से भरा थैला चुरा लिया और फरार हो गये.
जाम के कारण अपराधियों को नहीं पहचान पाये : घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ अनिल कुमार, डीएसपी अजित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, अनि महानंद सोरेन घटनास्थल सुभाष चौक पहुंचे व पीड़ित व्यवसायी राजा राम भगत, उनके कर्मचारी कैशियर अशोक कुमार दास सहित आसपास
मौजूद लोगों से पूछताछ की. पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी.
बाइक की डिक्की…
उन्होंने बताया कि जब तक इस घटना का एहसास हो पाता तब तक अपराधी फरार हो गये थे. इधर डीएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को कई प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि उक्त कर्मी के बाइक की डिक्की से राशि ले कर अपराधी भाग रहा था, पर जाम के कारण अपराधियों को कोई पहचान नहीं पाया. पुलिस ने अपराधियों के पहचान व उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है़
फारबिसगंज में खाद्यान्न व्यवसायी के कर्मी ने पीएनबी से निकाले थे रुपये
शहर के सुभाष चौक के पास जाम में फंसने के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी व अन्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




