सरकारी योजनाओं में लूट की छूट किसी को नहीं मिलेगी : जिप अध्यक्ष

बहादुरगंज : सरकारी योजना के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी़ खास कर पंचायती राज मद के तहत आवंटित सरकारी राशि का बेहतर सदुपयोग होगा़ जिसके लिए वे कृत संकल्पित है़ं रहमानगंज हाट स्थित झिलझिली पंचायत भवन में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह के दौरान जिप अध्यक्ष रूकैया बेगम ने ये बातें भीड़ को संबोधित करते […]
बहादुरगंज : सरकारी योजना के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी़ खास कर पंचायती राज मद के तहत आवंटित सरकारी राशि का बेहतर सदुपयोग होगा़ जिसके लिए वे कृत संकल्पित है़ं
रहमानगंज हाट स्थित झिलझिली पंचायत भवन में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह के दौरान जिप अध्यक्ष रूकैया बेगम ने ये बातें भीड़ को संबोधित करते हुए कही़क कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डाॅ पीपी सिन्हा व मंच संचालन मुखिया प्रतिनिधि मौलवी शोएब आलम ने किया़ मौके पर जिप अध्यक्ष श्रीमती बेगम ने कहा कि सरकारी योजना अंतर्गत मामला चाहे इंदिरा आवास, बीआरजीएफ या फिर मनरेगा के संचालन की हो, शिकायतों पर हमारी पैनी नजर होगी़ रही बात किसी भी रह की
लापरवाही पर अंकुश लगाने की तो इसमें आप का सहयोग भी अपेक्षित है़ इससे हले जिप के पूर्व अध्यक्ष फैयाज आलम ने भीड़ को आश्वस्त किया कि लक्ष्य के अनुरूप शोषितों उपेक्षितों की शिकायत को प्राथमिकता मिलेगी़ योजना के संचालन में जहां कहीं भी शिकायत मिली, जिला प्रशासन के यहां शिकायत कर पूरे मामले का जांच पड़ताल होगी एवं देोषी को बख्शा नहीं जायेगा़ मौके पर हसन अंजुम, तबरेज हाशमी, मुज्जमील आलम, शिश भूषण सिंह, इस्लामुद्दीन, कुर्बान आलम, उपमुखिया नसीम अख्तर, नईमउद्दीन, सफीक आलम, रोेशन अफरोजा सहित दर्जनों लोगों ने अपनी अपनी बातें रखी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




