चपचपिया बीमारी से पशुपालक परेशान

छत्तरगाछ : प्रखंड के कोल्था पंचायत में इन दिनों पशुधन चपचपिया नामक बीमारी से ग्रसित है़ं जिससे क्षेत्र के पशुपालक काफी चिंतित है़ं प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्था पंचायत के दिघली, ग्रहण खोदा, सतमेढ़ी, बांसमुनी आदिवासी टोला तथा सतमेढ़ी आदिवासी टोला के दर्जनों मवेशी चपचपाया जैसी बीमारी के प्रकोप में आ गया है़ अलग अलग […]
छत्तरगाछ : प्रखंड के कोल्था पंचायत में इन दिनों पशुधन चपचपिया नामक बीमारी से ग्रसित है़ं जिससे क्षेत्र के पशुपालक काफी चिंतित है़ं प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्था पंचायत के दिघली, ग्रहण खोदा, सतमेढ़ी, बांसमुनी आदिवासी टोला तथा सतमेढ़ी आदिवासी टोला के दर्जनों मवेशी चपचपाया जैसी बीमारी के प्रकोप में आ गया है़ अलग अलग गांव के पशुपालक डा इनामुल हक, श्याम लाल मरांडी, कैलुराम, मो इकरामुल, इस्माइल, मो कालू आदि दर्जनों पशुपालकेां ने बताया कि चपचपया जैसी बीमारी अटैक होने से मवेशी के पैरों में घाव हो जाता है़
फिर उसमें कीड़ा लग जाता है तथा मवेशी के मुंह से लाड़ निकलना शुरू हो जाता है़ जिस कारण वह घास खाना छोड़ देता है़ पशुपालकों ने बताया कि गांव में इस बीमारी से कई पशु मर चुका है तथा दर्जनों गाय बकरी, बैल इस बीमारी के चपेट में है़ जबकि ग्रामीणों ने यह भी बताया कि छत्तरगाछ स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय विगत तीन दिनों से बंद है़ हालांकि इसकी सूचना बीडीओ संदीप कुमार पांडे को दी गयी है़ इस बाबत बीडीओ संदीप कुमार पांडे ने बताया कि उक्त गांव के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली है़ मौके पर जल्द पशु चिकित्सक को भेजा जायेगा़ ताकि मवेशियों का समुचित इलाज हो सके़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




